LIC Policy: कोरोना महामारी के बाद से लोगों में जीवन सुरक्षा को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है। खासतौर पर वे लोग जो नौकरी या फिक्स्ड सैलरी पर निर्भर हैं, उनके लिए लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी अब केवल निवेश नहीं, बल्कि जरूरत बन गई है। ऐसे में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की कुछ योजनाएं सैलरीड क्लास के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही हैं। ये प्लान न केवल किफायती हैं, बल्कि लंबे समय में सेफ्टी और बोनस जैसे कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इन एलआईसी पॉलिसी के फायदे।
यह एक प्योर टर्म इंश्योरेंस प्लान है जिसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है, जिससे इसकी प्रीमियम दरें कम होती हैं। इसमें पॉलिसीधारक चाहें तो करीब 25-30% ज्यादा प्रीमियम देकर सम एश्योर्ड डबल कर सकते हैं। इसमें ऐक्सिडेंट राइडर (Accident Rider) का विकल्प भी है। मृत्यु होने पर बीमा अमाउंट एकसाथ नहीं, बल्कि 5, 10 या 15 साल की किश्तों में भी लिया जा सकती है। खास बात यह है कि महिलाओं को 10% से 20% तक छूट भी मिलती है।
यह एक एंडोमेंट प्लान है जिसमें मैच्योरिटी पर एकसाथ अमाउंट मिलता है। अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है। यह योजना LIC के लाभ में भागीदार बनाती है और पॉलिसीधारक को बोनस भी मिलता है। सालाना प्रीमियम पेमेंट करने पर 2% की छूट दी जाती है। हालांकि, इस पॉलिसी में निवेश करने पर सेक्शन के तहत टैक्स छूट नहीं मिलती।
यह एक लाइफटाइम कवर देने वाली योजना है जिसमें 100 साल तक का कवरेज मिलता है। प्रीमियम पेमेंट पीरियड खत्म होने के बाद हर साल 8% सम एश्योर्ड की अमाउंट मिलता रहता है। साथ ही पॉलिसी के मैच्योर होने पर या मृत्यु की स्थिति में एकसाथ अमाउंट मिलता है। इसमें भी बोनस और फाइनल एडिशन बोनस जैसे फायदे मिलते हैं।