Long Weekend: साल 2024 में बचे हैं सिर्फ 3 लॉन्ग वीकेंड! पहला मिलेगा इसी हफ्ते, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

Long Weekend in 2024: साल 2024 को खत्म होने में सिर्फ 4 महीने का समय बचा है। अगर आप इस साल में विदेश या देश में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए प्लानिंग अभी से कर लें। आपको बता दें कि सितंबर महीने का पहला लॉन्ग वीकेंड इसी हफ्ते मिलने वाला है

अपडेटेड Sep 10, 2024 पर 5:40 PM
Story continues below Advertisement
Long Weekend in 2024: साल 2024 को खत्म होने में सिर्फ 4 महीने का समय बचा है।

Long Weekend in 2024: साल 2024 को खत्म होने में सिर्फ 4 महीने का समय बचा है। अगर आप इस साल में विदेश या देश में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए प्लानिंग अभी से कर लें। आपको बता दें कि सितंबर महीने का पहला लॉन्ग वीकेंड इसी हफ्ते मिलने वाला है। सोमवार 16 सितंबर को बैंकों और स्कूलों की छुट्टी है। यानी, शनिवार 14 सितंबर से सोमवार 16 सितंबर तक का लॉन्ग वीकेंड लोगों को मिलेगा। ऐसे में आसपास घूमने का प्लान कर सकते हैं।

अक्टूबर से दिसंबर घूमने का है पीक सीजन

टूरिज्म से लिहाज से अक्टूबर से दिसंबर का महीना पीक सीजन होता है। अगर आपने अभी से हॉलिडे पैकेज की बुकिंग नहीं कराई तो बाद में यह सभी टूर पैकेज महंगे मिलेंगे। साल 2024 के बचे चार महीनों में सिर्फ 5 लॉन्ग वीकेंड बचे हैं। यहां आपको लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट दे रहे हैं। ताकि, आप अपनी छुट्टियों के हिसाब से घूमने का प्लान कर सकें। चेक करें छुट्टियों की लिस्ट।


सितंबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड

शनिवार 14 सिंतबर से सोमवार 16 सितंबर 2024 तक

शनिवार – 14 सितंबर

रविवार – 15 सितंबर

सोमवार – 16 सिंतबर (ईद-ए-मिलाद)

अक्टूबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड

शुक्रवार 11 अक्टूबर से रविवार 13 अक्टूबर तक

शुक्रवार, 11 अक्टूबर: महानवमी

शनिवार, 12 अक्टूबर: दशहरा

रविवार, 13 अक्टूबर

नवंबर 2024 में लॉन्ग वीकेंड

शुक्रवार 1 नवंबर से रविवार 3 नवंबर 2024 तक

शुक्रवार, 1 नवंबर: दिवाली

शनिवार, 2 नवंबर

रविवार, 3 नवंबर: भाई दूज

यहां घूम सकते हैं भारतीय

1. नेपाल

क्यों जाएं: नेपाल भारतीयों के लिए एक शानदार विकल्प है, जहां आपको प्राकृतिक सौंदर्य, ट्रेकिंग और बौद्ध और हिंदू संस्कृति का अनुभव मिलता है।

मुख्य आकर्षण: काठमांडू, पोखरा, एवरेस्ट बेस कैंप, पशुपतिनाथ मंदिर, और चितवन नेशनल पार्क। भारतीय रुपए में आसानी से पेमेंट कर सकते हैं और वीजा की भी आवश्यकता नहीं है।

2. भूटान

क्यों जाएं: भूटान ड्रुक यूल (थंडर ड्रैगन की भूमि) के नाम से भी जाना जाता है, अपनी सुंदर घाटियों, मठों, और शांतिपूर्ण माहौल के लिए प्रसिद्ध है।

मुख्य आकर्षण: थिंपू, पारो, ताशिचो दज़ोंग, टाइगर नेस्ट मठ। भारतीय मुद्रा (INR) में पेमेंट की अनुमति है, और भारतीय नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं होती, केवल एक परमिट चाहिए।

3. श्रीलंका

क्यों जाएं: श्रीलंका एक बजट-फ्रेंडली विकल्प है जहाँ आप समुद्र तट, ऐतिहासिक स्थल, और वन्य जीवन का आनंद ले सकते हैं।

मुख्य आकर्षण: कोलंबो, कंडी, सिगिरिया, नुवारा एलिया, गाले और याला नेशनल पार्क। फ्लाइट्स और रहना सस्ता है। और भारतीय रुपये में वीजा शुल्क का पेमेंट किया जा सकता है।

4. थाईलैंड

क्यों जाएं: थाईलैंड अपने खूबसूरत समुद्र तटों, नाइटलाइफ, शॉपिंग और खाने के लिए फेमस है।

मुख्य आकर्षण: बैंकॉक, पटाया, फुकेत, चियांग माई, और क्राबी।भारतीयों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा उपलब्ध है, और भोजन व रहना काफी किफायती है।

5. मलेशिया

क्यों जाएं: मलेशिया अपने आधुनिक शहरों, समुद्र तटों और जंगलों के लिए जाना जाता है।

मुख्य आकर्षण: कुआलालंपुर, पेनांग, लंगकावी, मलक्का, और कैमरून हाइलैंड्स। फ्लाइट्स सस्ती हैं, और भारतीय नागरिकों के लिए ई-वीजा की सुविधा भी है।

6. इंडोनेशिया (बाली)

क्यों जाएं: बाली अपने खूबसूरत समुद्र तटों, मंदिरों और समृद्ध सांस्कृतिक अनुभवों के लिए मशहूर है।

मुख्य आकर्षण: उबुद, कूटा, सेमिन्याक, तानाह लोट मंदिर, और उलुवातु। भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल भी मिलता है।

युवाओं में किराए पर लेने की जगह अपना घर खरीदने का ट्रेंड बढ़ रहा, जानिए इसकी वजह

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 10, 2024 5:36 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।