Long Weekend 2026: नए साल में मिलेंगे 14 लॉन्ग वीकेंड, घूमने के लिए अभी से चेक कर लें पूरी लिस्ट

Long Weekend List for Year 2026: अगर आप 2026 में ज्यादा घूमने का मन बना रहे हैं, तो यह साल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इस बार का कैलेंडर ऐसे बना है कि कई पब्लिक हॉलीडे और फेस्टिव सीजन के बीच लंबे वीकेंड (Long Weekends) आसानी से मिल जाएंगे

अपडेटेड Nov 07, 2025 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
Long Weekend List for Year 2026 - अगर आप 2026 में ज्यादा घूमने का मन बना रहे हैं, तो यह साल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।

Long Weekend List for Year 2026: अगर आप 2026 में ज्यादा घूमने का मन बना रहे हैं, तो यह साल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इस बार का कैलेंडर ऐसे बना है कि कई पब्लिक हॉलीडे और फेस्टिव सीजन के बीच लंबे वीकेंड (Long Weekends) आसानी से मिल जाएंगे। थोड़ा-सा पहले से प्लान बनाकर आप सालभर में कई मिनी ट्रिप्स कर सकते हैं। कभी पहाड़ों की ठंडक, कभी समुद्र किनारे की शांति और कभी कल्चर देख सकते हैं।

जनवरी - नए साल की शुरुआत ट्रैवल के साथ

नए साल का पहला महीना ही दो लंबे वीकेंड लेकर आता है।


1 जनवरी (गुरुवार) को न्यू ईयर है। अगर आप 2 जनवरी (शुक्रवार) की छुट्टी ले लें तो चार दिन का लंबा ब्रेक मिल जाएगा (1 से 4 जनवरी) ।

26 जनवरी (सोमवार) को गणतंत्र दिवस पर भी तीन दिन का वीकेंड मिलेगा।

घूमने की जगहें - गोवा, नैनिताल, मसूरी या जयपुर जैसे मौसम के लिहाज से ठंडे लेकिन सुंदर स्थान।

फरवरी -मार्च 

मार्च में होली (3 मार्च), राम नवमी (26 मार्च) और महावीर जयंती (31 मार्च) जैसे त्यौहारों के बीच छोटे-छोटे गैप हैं।

अगर आप 26 से 31 मार्च के बीच एक दिन की छुट्टी जोड़ें तो पांच दिन का ट्रैवल वीक बन सकता है।

घूमने की जगहें - बनारस में रंगों की होली, मथुरा-वृंदावन, खजुराहो या हम्पी जैसे ऐतिहासिक स्थल।

अप्रैल - गुड फ्राइडे और बीच ट्रिप्स

3 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे और 5 अप्रैल (रविवार) को ईस्टर है।

अगर आप 2 अप्रैल (गुरुवार) की छुट्टी ले लें, तो चार दिन का ब्रेक बन सकता है।

घूमने की जगहें - केरल बैकवाटर्स, पुडुचेरी या गोवा का शांत बीच टाइम।

मई - गर्मी से राहत के लिए पहाड़ों की सैर

1 मई (शुक्रवार) को मजदूर दिवस के साथ ही तैयार है तीन दिन का रेडी-मेड वीकेंड।

इस समय पहाड़ी इलाकों का मौसम सुहाना होता है।

घूमने की जगहें - शिमला, मनाली, ऊटी, माउंट आबू, लैंडोर या मसूरी।

जून - मॉनसून का आगाज

26 जून (शुक्रवार) को मुहर्रम की छुट्टी रहेगी।

बरसात की शुरुआत में आप हरियाली वाले इलाकों की सैर कर सकते हैं।

घूमने की जगहें - लोनावला, महाबलेश्वर, कोकण, या राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके।

जुलाई - बारिश और टी गार्डन का आनंद

16 जुलाई (गुरुवार) को रथ यात्रा है।

अगर आप 17 जुलाई (शुक्रवार) को छुट्टी लें, तो चार दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा।

घूमने की जगहें - केरल, मुन्नार, कूर्ग या मेघालय के झरनों वाला क्षेत्र।

अगस्त - त्योहारों के बीच ट्रैवल के मौके

इस महीने मिलाद-उन-नबी (25 अगस्त) और रक्षा बंधन (28 अगस्त) के बीच छुट्टियां हैं।

अगर आप बीच में एक-दो दिन छुट्टी जोड़ें तो पांच दिन का ट्रैवल हो सकत है।

घूमने की जगहें - जयपुर, उदयपुर, दार्जिलिंग या अंडमान।

सितंबर - पोस्ट-मॉनसून एडवेंचर

4 सितंबर (शुक्रवार) को जन्माष्टमी और 14 सितंबर (सोमवार) को गणेश चतुर्थी है।

आप चाहें तो 4-6 सितंबर या 12-14 सितंबर के बीच तीन दिन का ब्रेक बना सकते हैं।

घूमने की जगहें - गोवा के बीच, केरल की बैकवाटर्स या सतपुड़ा नेशनल पार्क।

अक्टूबर - ट्रैवल का गोल्डन महीना

2 अक्टूबर (शुक्रवार) को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर (मंगलवार) को दशहरा है।

अगर आप 19 अक्टूबर (सोमवार) की छुट्टी लें तो चार दिन का लंबा ब्रेक मिलेगा।

घूमने की जगहें - उत्तराखंड के पहाड़, राजस्थान का रेगिस्तान, या सिक्किम का ट्रेकिंग ट्रेल।

नवंबर - सर्दियों की शुरुआत के साथ हेरिटेज ट्रिप्स

24 नवंबर (मंगलवार) को गुरु नानक जयंती है।

अगर आप 23 नवंबर (सोमवार) को छुट्टी लें तो चार दिन का वीकेंड बन सकता है।

घूमने की जगहें - जैसलमेर, जोधपुर, आगरा, या ऋषिकेश के आस-पास के ट्रेक्स।

दिसंबर - साल का आखिरी ब्रेक

25 दिसंबर (शुक्रवार) को क्रिसमस की छुट्टी है।

आप इसे 24 या 28 दिसंबर की एक छुट्टी लेकर चार दिन का फेस्टिव ब्रेक बना सकते हैं।

घूमने की जगहें - शिलॉन्ग, गोवा, दमन या दक्षिण भारत के बीच टाउन।

8th Pay Commission में महंगाई भत्ता हो जाएगा जीरो! साल 2027 में आएगा नया सैलरी स्ट्रक्चर

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।