Long Weekend: साल 2025 के बचे छह महीनों में मिलेंगे 7 लॉन्ग वीकेंड, अभी से करा लें हॉलिडे बुकिंग
Long Weekend 2025 List: साल 2025 खत्म होने में छह महीने से भी कम समय बचा है। अगर आप इस साल के बचे हुए महीनों में देश या विदेश में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी से बुकिंग करा लें। घूमने जाने के लिए 2 से तीन महीने पहले बुकिंग कराने पर हवाई टिकट और होटल सस्ते मिलते हैं। बता दें कि साल 2025 के बचे छह महीनों में 7 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे।
Long Weekend 2025 List: साल 2025 के बचे छह महीनों में 7 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे।
Long Weekend 2025 List: साल 2025 खत्म होने में छह महीने से भी कम समय बचा है। अगर आप इस साल के बचे हुए महीनों में देश या विदेश में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी से बुकिंग करा लें। घूमने जाने के लिए 2 से तीन महीने पहले बुकिंग कराने पर हवाई टिकट और होटल सस्ते मिलते हैं। बता दें कि साल 2025 के बचे छह महीनों में 7 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड की छुट्टियों का फायदा उठाना चाहते हैं तो पहले ये लिस्ट देख लें। आपको ऑफिस या बच्चों के स्कूलों की छुट्टी कराये बिना आराम से हॉलिडे एंजॉय कर पाएंगे।
साल 2025 की लॉन्ग वीकेंड की लिस्ट (Long Weekend Holiday List 2025)
साल 2025 के छह महीनों में 7 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। यहां जानें पूरी लिस्ट।
अगस्त में लॉन्ग वीकेंड - अगस्त में एक ही लॉन्ग वीकेंड हैं।
1. अगस्त का लॉन्ग वीकेंड
शुक्रवार, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
शनिवार, 16 अगस्त: जन्माष्टमी
रविवार, 17 अगस्त
कहां जाएं: उदयपुर की पिछोला झील में बोट राइड का आनंद लें या चोरला घाट्स, गोवा में जंगलों की बायोल्यूमिनेसेंस की अद्भुत चमक देखें।
सितंबर में लॉन्ग वीकेंड – सितंबर में एक ही लॉन्ग वीकेंड है।
2. सितंबर का लॉन्ग वीकेंड
शुक्रवार, 5 सितंबर: ईद-ए-मिलाद, ओणम
शनिवार, 6 सितंबर
रविवार, 7 सितंबर
कहां जाएं: पुरी के जगन्नाथ मंदिर की आध्यात्मिक यात्रा करें और पुरी बीच पर टहलें। चिकमगलूर की कॉफी एस्टेट्स की सैर करें या कोडाइकनाल की शांति का आनंद लें।
अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड – अक्टूबर में हैं 3 लॉन्ग वीकेंड
3. अक्टूबर का पहला लॉन्ग वीकेंड
बुधवार, 1 अक्टूबर: महानवमी (सीमित)
गुरुवार, 2 अक्टूबर: दशहरा, महात्मा गांधी जयंती
शुक्रवार, 3 अक्टूबर: छुट्टी लें
शनिवार, 4 अक्टूबर
रविवार, 5 अक्टूबर
5. अक्टूबर में दूसरा लॉन्ग वीकेंड
शनिवार, 18 अक्टूबर
रविवार, 19 अक्टूबर
सोमवार, 20 अक्टूबर: दिवाली
6. अक्टूबर में तीसरा लॉन्ग वीकेंड
गुरुवार, 23 अक्टूबर: भाई दूज
शुक्रवार, 24 अक्टूबर: छुट्टी लें
शनिवार, 25 अक्टूबर
रविवार, 26 अक्टूबर
कहां जाएं: काजीरंगा और मानस नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद लें, मुन्नार के चाय संग्रहालय में खुद चाय बनाएं, अरकू घाटी की धुंध भरी वादियों का आनंद लें, या हम्पी के प्राचीन खंडहरों की यात्रा करें।
7. दिसंबर में लॉन्ग वीकेंड
गुरुवार, 25 दिसंबर: क्रिसमस
शुक्रवार, 26 दिसंबर: छुट्टी लें
शनिवार, 27 दिसंबर
रविवार, 28 दिसंबर
कहां जाएं: गोवा में धूप का आनंद लें, वायनाड की पुकोड झील पर सुबह की शांत नाव की सवारी करें, शिलांग में खिलते चेरी ब्लॉसम का दीदार करें, या वर्कला में ताजा सीफूड का स्वाद लें। साल 2025 के लिए हॉलिडे प्लान पहले से कर सकते हैं। छुट्टियों को ध्यान में रखकर अपने प्लान को यादगार बना सकते हैं।