Long Weekend 2025 List: साल 2025 खत्म होने में छह महीने से भी कम समय बचा है। अगर आप इस साल के बचे हुए महीनों में देश या विदेश में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी से बुकिंग करा लें। घूमने जाने के लिए 2 से तीन महीने पहले बुकिंग कराने पर हवाई टिकट और होटल सस्ते मिलते हैं। बता दें कि साल 2025 के बचे छह महीनों में 7 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड की छुट्टियों का फायदा उठाना चाहते हैं तो पहले ये लिस्ट देख लें। आपको ऑफिस या बच्चों के स्कूलों की छुट्टी कराये बिना आराम से हॉलिडे एंजॉय कर पाएंगे।
