Get App

Car Loan: ये सरकारी और प्राइवेट बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता कार लोन, तुरंत करें चेक

BankBazaar.com के आंकड़ों के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक 10 लाख रुपये का कार लोन पांच साल की अवधि के लिए लेता है, तो बैंक उन्हें 7.80 प्रतिशत से 9.99 प्रतिशत तक की ब्याज दर पर लोन पर उपलब्ध करा रहे हैं। यहां ये बताना जरूरी है कि, असली ब्याज दर ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल, इनकम और लोन की राशि पर निर्भर करती है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 23, 2025 पर 11:15 PM
Car Loan: ये सरकारी और प्राइवेट बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता कार लोन, तुरंत करें चेक
Car Loan: सरकारी बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक इस समय सबसे सस्ता कार लोन दे रहा है

त्योहारी सीजन में कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कार कंपनियां और बैंक नए-नए ऑफर लेकर आती हैं। इस बार भी कई सरकारी और प्राइवेट बैंक इस समय आकर्षक ब्याज दरों पर कार लोन उपलब्ध करा रहे हैं। BankBazaar.com के आंकड़ों के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक 10 लाख रुपये का कार लोन पांच साल की अवधि के लिए लेता है, तो बैंक उन्हें 7.80 प्रतिशत से 9.99 प्रतिशत तक की ब्याज दर पर लोन पर उपलब्ध करा रहे हैं। यहां ये बताना जरूरी है कि, असली ब्याज दर ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल, इनकम और लोन की राशि पर निर्भर करती है।

सरकारी बैंकों की ब्याज दरें

सरकारी बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक इस समय सबसे सस्ता कार लोन दे रहा है। पीएनबी से 10 लाख रुपये का कार लोन पांच साल की अवधि के लिए लेने पर 7.80 प्रतिशत ब्याज दर लगेगी और EMI करीब 20,181 रुपये बनेगी।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.90 प्रतिशत की दर से लोन उपलब्ध करा रहा है, जहां EMI 20,229 रुपये आती है। केनरा बैंक की कार लोन की ब्याज दर 8.25 प्रतिशत है और EMI 20,396 रुपये होती है। बैंक ऑफ बड़ौदा 8.40 प्रतिशत की दर से कार लोन दे रहा है, जिसके तहत EMI 20,468 रुपये होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें