Get App

LPG Price Hike: नए साल के पहले दिन बड़ा झटका, LPG सिलेंडर ₹111 हुआ महंगा

LPG Price Hike: कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। दिल्ली में अब कीमत 1691.50 रुपये हो गई है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 3:08 PM
LPG Price Hike: नए साल के पहले दिन बड़ा झटका, LPG सिलेंडर ₹111 हुआ महंगा
इससे पहले साल के आखिरी महीने दिसंबर में 19 Kg के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।

नए साल 2026 के पहले दिन LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर तक सीमित है। दाम 111 रुपये बढ़े हैं और 1 जनवरी 2026 से लागू हो गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये हो गई है। पहले यह 1580.50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत 1684 रुपये से बढ़कर अब 1795 रुपये हो गई है। मुंबई में यह अब 1642.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1531.50 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में कीमत 1739.5 रुपये की जगह बढ़ाकर 1849.50 रुपये कर दी गई है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। इससे पहले साल के आखिरी महीने दिसंबर में 19 Kg के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। 1 दिसंबर 2025 से दिल्ली और कोलकाता में कीमत 10 रुपये, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये सस्ती की गई थी।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था। दिल्ली में इसकी कीमत अभी 853 रुपये है। इसी तरह कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, चेन्नई में 868.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें