LPG Rates Today: आपके शहर में किस दाम पर मिल रहा है एलपीजी सिलेंडर? जानिये 16 मार्च का रेट

LPG Rates Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान युद्ध का असर भारत में एलपीजी गैस को लेकर आम लोगों को चिंता बढ़ने लगी है। युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और अभी तक युद्धविराम के कोई संकेत नहीं मिले हैं

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
LPG Rates Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान युद्ध का असर भारत में एलपीजी गैस को लेकर आम लोगों को चिंता बढ़ने लगी है।

LPG Rates Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान युद्ध का असर भारत में एलपीजी गैस को लेकर आम लोगों को चिंता बढ़ने लगी है। युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और अभी तक युद्धविराम के कोई संकेत नहीं मिले हैं। ऐसे में कई जगह पर लोग गैस सिलेंडर नहीं मिलने को लेकर परेशान है। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि देश में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य बनी हुई है।

रेस्टोरेंट और होटल कारोबार पर असर

सरकार के भरोसे के बावजूद हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े कई कारोबारी कह रहे हैं कि कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में रुक-रुक कर दिक्कत आ रही है। इसका असर रेस्टोरेंट, होटल और कैटरिंग कारोबार पर पड़ने लगा है। कई जगह सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।


गैस बुकिंग में आई कमी

एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल के दिनों में गैस सिलेंडर की बुकिंग में कमी आई है। पहले जहां रोज करीब 88.8 लाख सिलेंडर बुक हो रहे थे, वहीं अब यह संख्या घटकर करीब 77 लाख रह गई है। इससे संकेत मिलता है कि पहले जो घबराहट में ज्यादा बुकिंग हो रही थी, वह अब धीरे-धीरे कम हो रही है।

साथ ही ऑनलाइन बुकिंग का चलन भी बढ़ा है। पहले जहां करीब 84 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही थी, अब यह बढ़कर करीब 87 प्रतिशत हो गई है। तेल कंपनियां भी लोगों को एजेंसी जाने के बजाय ऑनलाइन सिलेंडर बुक करने की सलाह दे रही हैं।

देश के बड़े शहरों में LPG के ताजा दाम

दिल्ली: घरेलू सिलेंडर 913 रुपये, कमर्शियल 1,884.50 रुपये

कोलकाता: घरेलू 939 रुपये, कमर्शियल 1,988.50 रुपये

मुंबई: घरेलू 912.50 रुपये, कमर्शियल 1,836 रुपये

चेन्नई: घरेलू 928.50 रुपये, कमर्शियल 2,043.50 रुपये

गुरुग्राम: घरेलू 921.50 रुपये, कमर्शियल 1,901.50 रुपये

नोएडा: घरेलू 910.50 रुपये, कमर्शियल 1,884.50 रुपये

बेंगलुरु: घरेलू 915.50 रुपये, कमर्शियल 1,958 रुपये

भुवनेश्वर: घरेलू 939 रुपये, कमर्शियल 2,029 रुपये

हैदराबाद: घरेलू 965 रुपये, कमर्शियल 2,105.50 रुपये

जयपुर: घरेलू 916.50 रुपये, कमर्शियल 1,913 रुपये

लखनऊ: घरेलू 950.50 रुपये, कमर्शियल 2,007 रुपये

पटना: घरेलू 1,002.50 रुपये, कमर्शियल 2,133.50 रुपये

तिरुवनंतपुरम: घरेलू 922 रुपये, कमर्शियल 1,912 रुपये

सरकार ने बढ़ाई निगरानी

सरकार ने कहा है कि देशभर में पेट्रोल पंप और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स पर सप्लाई सामान्य है। घरेलू रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। इसके अलावा जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए कई राज्यों में छापेमारी भी की गई है। आंध्र प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में जांच अभियान चलाए गए हैं। तेल कंपनियों के अधिकारी भी एलपीजी एजेंसियों पर अचानक निरीक्षण कर रहे हैं ताकि सप्लाई में किसी तरह की रुकावट न आए।

Silver Price Today: आज 16 मार्च को चांदी हुई सस्ती, जानिये कितना कम हुआ सिल्वर रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।