Get App

मध्यप्रदेश में शुरू हुई मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना, किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये, जानिये योजना के फायदे

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए नई योजना शुरू की है। राज्य सरकार ने इनकम बढ़ाने और खेती को फायदे का सौदा बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना की शुरुआत की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 9:28 AM
मध्यप्रदेश में शुरू हुई मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना, किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये, जानिये योजना के फायदे
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए नई योजना शुरू की है।

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए नई योजना शुरू की है। राज्य सरकार ने इनकम बढ़ाने और खेती को फायदे का सौदा बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य सरकार धान उगाने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

धान की खेती करने वाले लाखों किसानों को अक्सर लागत बढ़ने और बाजार में भाव गिरने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार ने यह योजना शुरू की है ताकि किसानों को राहत मिले और वे धान की खेती से पीछे न हटें।

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना का सीधा फायदा उन किसानों को मिलेगा जो धान की फसल उगा रहे हैं। सरकार उनके खेती के क्षेत्रफल के आधार पर पैसा देगी। जैसे अगर कोई किसान 2 हेक्टेयर में धान की खेती करता है, तो उसे 8000 रुपये मिलेंगे। यह अमाउंट किसानों के बैंक खाते में मार्च महीने में सीधे ट्रांसफर की जाएगी, जब उन्हें पैसों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें