MSSC: आज बंद हो रही है महिलाओं के लिए बनाई सरकारी योजना, सरकार ने नहीं बढ़ाई स्कीम की डेडलाइन

MSSS: महिलाओं के लिए चलाई जा रही खास योजना आज बंद हो रही है। महिला सम्मान सेविंग योजना सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए बनाई गई स्पेशल स्कीम थी। अगर आप महिला सम्मान सेविंग योजना (MSSS) में पैसा लगाना चाहती थीं, तो आज 31 मार्च 2025 इसका आखिरी दिन था

अपडेटेड Mar 31, 2025 पर 9:41 PM
Story continues below Advertisement
MSSS: महिलाओं के लिए चलाई जा रही खास योजना आज बंद हो रही है।

MSSC: महिलाओं के लिए चलाई जा रही खास योजना आज बंद हो रही है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए बनाई गई स्पेशल स्कीम थी। अगर आप महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) में पैसा लगाना चाहती थीं, तो आज 31 मार्च 2025 इसका आखिरी दिन था। इसके बाद यह सरकारी स्कीम बंद हो जाएगी और इसमें नया निवेश नहीं किया जा सकेगा।

साल 2023 में शुरू हुई थी MSSC

ये योजना सरकार ने साल 2023 में शुरू की थी। महिला सम्मान सेविंग योजना 2 साल की योजना है। इसमें निवेश 2 साल के लिए रहता है। सरकार ने महिला सम्मान सेविंग योजना में निवेश का समय 31 मार्च 2025 तक रखा था। ऐसी उम्मीद थी कि सरकार की महिलाओं के लिए बनाई खास योजना में निवेश का समय बढ़ाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अभी तक सरकार की तरफ से इस योजना को आगे बढ़ाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


क्या है यह योजना?

यह सरकार की महिलाओं और लड़कियों के लिए खास सेविंग स्कीम है, जिसमें सिर्फ 2 साल में अच्छा रिटर्न मिलता है। MSSS में 7.5% सालाना ब्याज मिलता है, जो बैंक एफडी से भी ज्यादा है।

क्यों है आज आखिरी मौका?

महिला सम्मान सेविंग योजना 1 अप्रैल 2023 को लॉन्च की गई थी, लेकिन यह सीमित समय के लिए थी। सरकार ने इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तय की थी और अब यह बंद होने जा रही है। यानी, कल महिलाएं इसमें निवेश नहीं कर पाएंगी। ये योजना आज रात बंद हो जाएगी।

अगर आज निवेश नहीं किया, तो क्या होगा?

यह स्कीम पूरी तरह बंद हो जाएगी।

कोई नया खाता नहीं खुलेगा।

इससे मिलने वाले फायदे का मौका हाथ से निकल जाएगा।

कैसे कर सकते हैं निवेश?

डाकघर या चुनिंदा बैंक शाखा में जाकर खाता खोल सकते थे। आधार और पैन कार्ड के साथ 1,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक पैसा जमा किया जा सकता है। अगर आप छोटे निवेश में अच्छा रिटर्न चाहती हैं, तो आज ही नजदीकी डाकघर या बैंक जाकर इसमें निवेश किया जा सकता था। अब ये मौका मौका दोबारा नहीं मिलेगा।

1 April 2025: महंगी हो सकती है CNG और PNG, यहां जानें कारण, ग्राहकों की जेब होगी खाली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।