Get App

Market next week : 50 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयर 10-28% बढ़त के साथ हुए बंद, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बीते हफ्ते ब्रॉडर इंडेक्सों का आउट परफॉर्मेंस जारी रहा। 50 से अधिक स्मॉलकैप शेयरों में 10-28 फीसदी की तेजी देखने को मिली।बीएसई स्मॉल-कैप और मिडकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि लार्जकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2024 पर 12:57 PM
Market next week : 50 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयर 10-28% बढ़त के साथ हुए बंद, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि पिछले तीन कारोबारी सत्रों से निफ्टी 25250 - 24900 के दायरे में कंसोलीडेट हो रहा है। उम्मीद है कि यह कंसोलीडेशन ऊपर की ओर टूटेगा और शॉर्ट टर्म में निफ्टी 25350 - 25500 की ओर बढ़ता दिखेगा

मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सों ने लगातार दूसरे हफ्ते अपने बेंचमार्क की तुलना में बेहतर प्रदर्शन जारी रखा। जबकि बेंचमार्क सूचकांकों को जारी भू-राजनीतिक तनावों और चीन द्वारा और प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद के चलते विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा हुई भारी बिकवाली के कारण दबाव का सामना करना पड़ा। बीएसई सेंसेक्स 307.09 अंक या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 81,381.36 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.3 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 24,964.30 पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में, बीएसई स्मॉल-कैप और मिड-कैप इंडेक्सों में 1-1 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि लार्ज-कैप इंडेक्स काफी हद तक सपाट रहा।

सेक्टरवार प्रदर्शन मिलाजुला रहा। निफ़्टी फार्मा और ऑटो इंडेक्स में 2-2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, निफ़्टी आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, और निफ़्टी रियल्टी इंडेक्स में भी लगभग 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसके विपरीत, निफ़्टी FMCG इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि निफ़्टी मेटल और PSU बैंक इंडेक्स में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखते हुए सप्ताह के दौरान 27,674.99 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने 31,363.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त हुई, जिसमें धनी सर्विसेज, उषा मार्टिन, त्रिवेणी टर्बाइन, न्यूलैंड लैबोरेटरीज, सस्केन टेक्नोलॉजीज, क्विक हील टेक्नोलॉजीज, श्री रायलसीमा हाई-स्ट्रेंथ हाइप, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टीफायर्स इंडिया, सैट इंडस्ट्रीज, सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज, जयप्रकाश एसोसिएट्स, टिप्स म्यूजिक, दीप इंडस्ट्रीज 15-28 फीसदी के बीच बढ़कर बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें