Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 6 अगस्त को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

Market Outlook : SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24,720-24,750 जोन में है। अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर टिकता है तो यह 24,900 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 25,050 के लेवल तक जा सकता है। वहीं, इसके के लिए तत्काल सपोर्ट 24,530-24,500 के एरिया में है

अपडेटेड Aug 05, 2026 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market outlook : जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर का कहना है कि RBI का पॉलिसी दरों को जस का तस रखने के साथ ही FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान थोड़ा बढ़ाने का फैसला, घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती में भरोसे को दिखाता है

Market Outlook : बुधवार, 5 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और वे लगभग सपाट बंद हुए हैं। आज RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया और भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर ज़ोर दिया हालांकि ग्लोबल चुनौतियों के बीच वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में रिटेल महंगाई थोड़ी बढ़ी है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 152 अंक या 0.19 फीसदी बढ़कर 78,581 पर और निफ्टी 10 अंक या 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,624.65 पर बंद हुआ है। आज के सत्र में मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट का प्रदर्शन बेहतर रहा। BSE 150 मिडकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुआ है। जबकि BSE 250 स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.70 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

आज के एक ही सेशन में निवेशकों वेल्थ में ₹2.5 लाख करोड़ का इज़ाफा हुआ है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के ₹489.5 लाख करोड़ से बढ़कर ₹492 लाख करोड़ हो गया।

निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.72 फीसदी बढ़कर सबसे ज़्यादा बढ़त वाला सेक्टर इंडेक्स रहा। जबकि निफ्टी ऑटो में 1.27 फीसदी की तेज़ी आई। निफ्टी रियल्टी 0.84 फीसदी और निफ्टी PSU बैंक 0.72 फीसदी चढ़े। बढ़त दिखाने वाले अन्य सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर और मिडकैप 100 शामिल रहे।


सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा यानी 1.58 फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी बैंक 0.29 फीसदी गिरा, जबकि प्राइवेट बैंक, IT, फार्मा, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.1 से 0.4 फीसदी की गिरावट देखी गई। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 0.98 प्रतिशत की कमी आई।

TCS के शेयरों में 1.91 फीसदी की गिरावट आई और यह निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरने वाला शेयर रहा। अपोलो हॉस्पिटल्स में 1.55% और HCL टेक में 1.45% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सन फार्मा, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़, SBI लाइफ इंश्योरेंस, HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ONGC के शेयरों में 0.7 फीसदी से 1.2 फीसदी के बीच गिरावट आई।

उधर श्रीराम फाइनेंस के शेयर 3.23 फीसदी बढ़कर निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में सबसे ऊपर रहे। ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 2.74 फीसदी और JSW स्टील में 2.31 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि हिंडाल्को, NTPC, बजाज ऑटो, HDFC लाइफ और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 1.7-2.0 फीसदी की तेजी आई। SBI और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

मार्केट व्यू

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि RBI का पॉलिसी दरों को जस का तस रखने के साथ ही FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान थोड़ा बढ़ाने का फैसला, घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती में भरोसे को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई का अनुमान कम रहने से पॉलिसी को लेकर पजिटिव रुख का संकेत मिलता है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को लेकर सावधानी के बावजूद RBI का ग्रोथ अनुमान बढ़ाना अच्छा संकेत है। हालांकि आरबीआई के आगे फैसले डेटा पर निर्भर करेंगे।

बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वेस्ट एशिया में फिर से तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ और भारतीय बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान मजबूत मांग और आसान फाइनेंसिंग की उम्मीदों के चलते रियल्टी और ऑटो शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि GDP ग्रोथ के बेहतर आउटलुक और मजबूत घरेलू मांग के कारण मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिली।

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24,720-24,750 जोन में है। अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर टिकता है तो यह 24,900 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 25,050 के लेवल तक जा सकता है। वहीं, इसके के लिए तत्काल सपोर्ट 24,530-24,500 के एरिया में है।

ग्लोब कैपिटल मार्केट में AVP-रिसर्च विपिन कुमार ने कहा कि अभी निफ्टी के लिए 24,600–24,700 का स्पॉट जोन ऊपर की तरफ तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर रहा है, जबकि इसके लिए तत्काल सपोर्ट 24,400 के आसपास है। उन्होंने आगे कहा कि इस रेजिस्टेंस जोन के ऊपर की मजबूत क्लोजिंग मिलने पर निफ्टी शॉर्ट टर्म में 24,850 और उससे ऊपर के लेवल तक जा सकता है। इसके विपरीत, 24,400 के नीचे जाने पर इंडेक्स वापस 24,100–24,000 के लेवल तक गिर सकता है।

 

सेबी ने ब्रोकर्स के साथ मीटिंग में किया साफ, CAS फ्रेमवर्क में तुरंत बदलाव का कोई इरादा नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।