Get App

LPG eKYC Rules: सभी ग्राहकों को नहीं करानी है आधार e-KYC, जानिये नियम

LPG ग्राहकों के लिए आधार आधारित eKYC सभी ग्राहकों के लिए अनिवार्य नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि आधार आधारित eKYC सभी गैस ग्राहकों के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि यह केवल उन्हीं लोगों के लिए है जिन्होंने अभी तक अपने आईडी वैरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा नहीं किया है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 4:46 PM
LPG eKYC Rules: सभी ग्राहकों को नहीं करानी है आधार e-KYC, जानिये नियम
LPG ग्राहकों के लिए आधार आधारित eKYC सभी ग्राहकों के लिए अनिवार्य नहीं है।

LPG ग्राहकों के लिए आधार आधारित eKYC सभी ग्राहकों के लिए अनिवार्य नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि आधार आधारित eKYC सभी गैस ग्राहकों के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि यह केवल उन्हीं लोगों के लिए है जिन्होंने अभी तक अपने आईडी वैरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा नहीं किया है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि सिस्टम को पारदर्शी बनाना है।

मंत्रालय ने कहा कि कुछ खबरों और पोस्ट के कारण लोगों में भ्रम फैल गया था कि हर LPG उपभोक्ता को बायोमेट्रिक आधार पर वैरिफिकेशन कराना होगा, जबकि ऐसा नहीं है। जिन ग्राहकों ने पहले ही eKYC पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है।

उज्ज्वला योजना वालों के लिए अलग नियम

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए नियम थोड़े अलग हैं। उन्हें हर साल सिर्फ एक बार eKYC करना होता है और वह भी तब, जब वे 7 सिलेंडर लेने के बाद 8वें और 9वें सिलेंडर पर सब्सिडी लेना चाहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें