Central Employee DA Hike 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही 2 बड़े तोहफे मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और पेंशनर्स के महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में क्रमश: 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे सैलरी में न्यूनतम 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस फैसले से देश के 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।
