Labour Code Rules: मोदी सरकार 1 अक्टूबर से लेबर कोड के नियमों को लागू कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार 1 जुलाई से लेबर कोड के नियमों के लागू करना चाहती थी लेकिन राज्य सरकारों के तैयार नहीं होने के कारण इसे टाल दिया। अब मोदी सरकार 1 अक्टूबर से लागू करने का टारगेट रखा है। अगर ये नियम 1 अक्टूबर से लागू होते हैं तो आपको 12 घंटे ऑफिस में काम करते 3 दिन का वीक ऑफ यानी छुट्टी मिल सकती है। आइए जानते हैं लेबर कोड के नियमों के आने के बाद आपकी नौकरी करने का तरीका और सैलेरी कैसे बदल जाएगी
