निवेशकों को मालामाल करने वाले मोमेंटम फंड्स की हालत आज खराब है। बाजार में पिछले 5-6 महीनों से जारी गिरावट ने इन फंडों को जमीन पर ला पटका है। निफ्टी 50 इंडेक्स फंड से डबल रिटर्न देने वाले मोमेंटम फंडों का एनएवी तीन से छह महीनों में 20 फीसदी से ज्यादा गिरा है। करीब 20 मोमेंटम फंडों को काफी ज्यादा लॉस उठाना पड़ा है। मोमेंटम फंड्स आम तौर पर आम तौर पर उन शेयरों में निवेश करते हैं, जिनमें हाल में तेजी आई होती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोमेंटम इनवेस्टिंग बुलिश मार्केट में फायदेमंद है। लेकिन, करेक्शन का दौर शुरू होते ही इन फंडों का प्रदर्शन गिरने लगता है।
