Mukhya Mantri Mahila Samman Yojana: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में इस योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना महिलाओं को मजूबत बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से सत्ता में आती है, तो इस योजना के तहत दिये जाने वाली पैसा बढ़ाकर ₹2,100 रुपये मंथली दिया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने वाले हैं। यह योजना महिला वोटर्स को लुभाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को दिल्ली की निवासी होना चाहिए और उनके पास दिल्ली का पता दर्ज वोटर आईडी कार्ड होना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए एलिजिबिलिटी
लाभार्थी की आयु 12 दिसंबर 2024 तक 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
यह योजना मुख्य रूप से 18 से 60 साल तक की महिलाओं के लिए है।
इस योजना के तहत सभी महिलाएं पात्र नहीं हैं। इन केटेगरी की महिलाएं योजना में अप्लाई नहीं कर सकती।
मौजूदा या पूर्व सरकारी कर्मचारी।
मौजूदा या पूर्व सांसद, विधायक या पार्षद।
इनकम टैक्स चुकाने वाली महिलाएं।
वे महिलाएं जो पहले से दिल्ली सरकार की अन्य योजनाओं के तहत पेंशन ले रही हैं, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, या दिव्यांग पेंशन।
योजना का फायदा लेने के लिए महिलाओं को अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा। दिल्ली में सभी पात्र महिला मतदाताओं को योजना का फायदा दिया जाएगा। यह योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक अहम कदम है।