National Pet Day 2024: हर साल 11 अप्रैल को नेशनल पेट डे मनाया जाता है। अगर पेट्स में आपकी दिलचस्पी है तो आपके लिए जानना जरूरी है कि पिछले कुछ सालों में पेट्स की दुनिया कितनी बदल गई है। लोग पेट्स को घर के सदस्य की तरह व्यवहार करते हैं। उन्हें खुश रखने की कोशिश करते हैं। उनके स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देते हैं। इंश्योरेंस कंपनियों ने पेट लवर्स की जरूरतों को देखते हुए पेट्स के लिए कई पॉलिसी पेश की हैं। आइए जानते हैं इन पॉलिसी की क्या खासियत है और इनमें क्या-क्या कवर होता है।