Get App

Personal Loan: पर्सनल लोन जल्दी चाहिए? ये 7 बातें तय करेंगी आपके लोन का अप्रूवल!

Personal Loan: पर्सनल लोन जल्दी मंजूर कराने के लिए क्रेडिट स्कोर, आय की स्थिरता और सही डॉक्यूमेंट्स बेहद अहम हैं। गलत जानकारी या ज्यादा EMI बोझ होने पर बैंक आवेदन खारिज कर सकते हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 7:44 PM
Personal Loan: पर्सनल लोन जल्दी चाहिए?  ये 7 बातें तय करेंगी आपके लोन का अप्रूवल!

आज के समय में पर्सनल लोन कई लोगों के लिए अचानक आने वाले खर्चों का सबसे आसान सहारा बन गया है। चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, शादी का खर्च या फिर किसी बड़े सपने को पूरा करना लोग तुरंत बैंक या NBFC की ओर रुख करते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि आवेदन करने के बावजूद लोन मंजूर नहीं होता। असल वजह होती है वे छोटी-छोटी डिटेल्स, जिन पर लोग ध्यान नहीं देते।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रेडिट स्कोर सबसे अहम फैक्टर है। अगर आपका स्कोर 750 या उससे ऊपर है तो मंजूरी की संभावना ज्यादा होती है। वहीं कम स्कोर होने पर बैंक आपको रिस्की मानते हैं। इसके अलावा इनकम प्रूफ और नौकरी की स्थिरता भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर आपकी आय नियमित है और नौकरी स्थिर है तो बैंक को भरोसा होता है कि आप समय पर EMI चुका पाएंगे।

एक और महत्वपूर्ण पहलू है मौजूदा कर्ज और EMI का बोझ। अगर पहले से ही आपके ऊपर कई लोन हैं या EMI का अनुपात ज्यादा है, तो नया लोन मिलना मुश्किल हो जाता है। बैंक आपकी रिपेमेंट कैपेसिटी को ध्यान से परखते हैं।

कई बार लोग आवेदन फॉर्म में गलत या अधूरी जानकारी भर देते हैं। यह भी लोन रिजेक्शन का बड़ा कारण है। बैंक आपके डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स को क्रॉस-चेक करते हैं, और किसी भी गड़बड़ी पर आवेदन खारिज कर दिया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें