Get App

1 अप्रैल से बदल जाएंगे टैक्स, बैंक और UPI के नियम, जानिए आप पर क्या होगा असर

New Financial Rule 1 April 2025: 1 अप्रैल 2025 से कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव लागू होने वाले हैं, जो टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों, यूपीआई यूजर्स और पेंशनर्स पर असर डालेंगे। इनकम टैक्स के नए नियम, यूपीआई से जुड़ी सुरक्षा गाइडलाइंस, क्रेडिट कार्ड के फायदे, पेंशन स्कीम और जीएसटी से जुड़े बदलाव आपके रोजमर्रा के पैसों के ट्रांजेक्शन को प्रभावित कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2025 पर 3:36 PM
1 अप्रैल से बदल जाएंगे टैक्स, बैंक और UPI के नियम, जानिए आप पर क्या होगा असर
1 अप्रैल 2025 से कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव लागू होने वाले हैं, जो टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों, यूपीआई यूजर्स और पेंशनर्स पर असर डालेंगे।

New Financial Rule 1 April 2025: 1 अप्रैल 2025 से कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव लागू होने वाले हैं, जो टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों, यूपीआई यूजर्स और पेंशनर्स पर असर डालेंगे। इनकम टैक्स के नए नियम, यूपीआई से जुड़ी सुरक्षा गाइडलाइंस, क्रेडिट कार्ड के फायदे, पेंशन स्कीम और जीएसटी से जुड़े बदलाव आपके रोजमर्रा के पैसों के ट्रांजेक्शन को प्रभावित कर सकते हैं। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि आपके लिए क्या बदलेगा।

1. इनकम टैक्स में राहत

सरकार ने बजट 2025 में नए टैक्स स्लैब लागू किए थे, जो अब 1 अप्रैल से लागू होंगे। अब 12 लाख रुपये तक सालाना कमाने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को 75,000 रुपये की स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगी, जिससे 12.75 लाख रुपये तक की सैलरी टैक्स फ्री हो जाएगी। यह कदम मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए उठाया गया है।

2. यूपीआई के नियम सख्त होंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें