Get App

New Income Tax Law: सारे नियम 31 दिसंबर 2025 तक जारी करने की तैयारी, FY27 से होने वाला है लागू

New Income Tax Law: नियमों के नोटिफाई होने के बाद, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इनकम टैक्स बिल, 2025 को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बाद अगस्त 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मंजूरी मिल गई थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 17, 2025 पर 3:01 PM
New Income Tax Law: सारे नियम 31 दिसंबर 2025 तक जारी करने की तैयारी, FY27 से होने वाला है लागू
नए आयकर कानून का मकसद नियमों के पालन को सरल बनाना और एडमिनिस्ट्रेशन को बेहतर बनाना है।

नया आयकर कानून (New Income Tax Law) अगले वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत से लागू होने वाला है। सरकार नए कानून के सभी नियमों को एक कंसोलिडेटेड नोटिफिकेशन के जरिए 31 दिसंबर 2025 तक नोटिफाई करने की तैयारी में है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मनीकंट्रोल को बताया है कि नए टैक्स फ्रेमवर्क को लगभग 400 नियमों और 180 फॉर्म्स का सपोर्ट होगा। यह संख्या पहले के कानून के 500 से अधिक नियमों से कम है। नए आयकर कानून का मकसद नियमों के पालन को सरल बनाना और प्रशासन को बेहतर बनाना है।

अधिकारी ने कहा, "31 दिसंबर तक, हम सभी नियमों को एक कंसोलिडेटेड नोटिफिकेशन में नोटिफाई कर देंगे। बजट का काम भी साथ-साथ शुरू होगा। सिस्टम में बहुत काम होगा– हम नियमों को टेस्ट करेंगे, एक ट्रायल रन करेंगे, और चौथी तिमाही में मिलजुलकर काम करेंगे।"

अगस्त में कानून बना इनकम टैक्स बिल, 2025

इनकम टैक्स बिल, 2025 को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बाद अगस्त 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मंजूरी मिल गई थी। उसके बाद यह कानून बन गया। इसमें टैक्स कानूनों को सरल बनाने के साथ कानून में शब्दों की संख्या भी कम होगी, जिससे इसे समझना आसान हो जाएगा। नए कानून में किसी नए इनकम टैक्स रेट का प्रावधान नहीं है। नया कानून गैरजरूरी प्रावधानों और पुरानी भाषा को हटाता है। 1961 के आयकर अधिनियम में धाराओं की संख्या 819 थी लेकिन नए एक्ट में यह घटकर 536 रह गई है। इसी तरह चैप्टर्स की संख्या 47 से घटकर 23 रह गई है। नए इनकम टैक्स एक्ट में शब्दों की संख्या 5.12 लाख से घटाकर 2.6 लाख कर दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें