NPS: आज सोमवार 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर (FY 2024-25) शुरू हो चुका है। आज से सरकार के जारी कई नियम लागू होंगे। कई नियमों में आज से राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में भी बदलाव किया गया है। आज से NPS में लॉगिन का तरीका बदल गया है। पहले यह योजना सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कवर करती थी लेकिन अब यह कई भी कर्मचारी या व्यक्ति ले सकता है। सरकार ने एनपीएस में लॉगिन का तरीका पहले से सुरक्षित कर दिया है।
