1 October 2025: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) की शुरुआत गैर-सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2009 में हुई थी। पिछले 16 सालों में यह योजना धीरे-धीरे एक भरोसेमंद रिटायरमेंट विकल्प बन चुकी है। सरकार समय-समय पर इसमें बदलाव करती रही है ताकि यह ज्यादा लोगों तक पहुंच सके और उनकी जरूरतों के हिसाब से काम आ सके। टैक्स छूट, बाजार से जुड़ा निवेश और लचीले विकल्पों की वजह से आज NPS एक लोकप्रिय रिटायरमेंट प्लान बन चुका है।
