Get App

New Rules: 8वें वेतन आयोग से लेकर CNG गैस तक, नए साल 2026 में बदल जाएंगे ये 10 नियम

New Rules in 2026: साल 2026 केवल तारीख बदलने तक सीमित नहीं रहेगा। नए साल के साथ बैंकिंग, सैलरी, डिजिटल पेमेंट, किसानों और आम उपभोक्ताओं से जुड़े कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और खर्च-प्लानिंग पर दिखेगा

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 7:30 PM
New Rules: 8वें वेतन आयोग से लेकर CNG गैस तक, नए साल 2026 में बदल जाएंगे ये 10 नियम
New Rules in 2026: 1 जनवरी को LPG, कमर्शियल गैस और एविएशन फ्यूल की कीमतों में संशोधन संभव है

New Rules in 2026: साल 2026 केवल तारीख बदलने तक सीमित नहीं रहेगा। नए साल के साथ बैंकिंग, सैलरी, डिजिटल पेमेंट, किसानों और आम उपभोक्ताओं से जुड़े कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और खर्च-प्लानिंग पर दिखेगा। सरकार और रेगुलेटरी संस्थाएं इन बदलावों को लागू करने की तैयारी कर रही हैं। आइए समझते हैं कि नए साल 2026 में कौन से 10 बड़े बदलाव दिख सकते हैं-

1. लोन पर राहत, FD के नियमों में फेरबदल

नए साल की शुरुआत के साथ कई बड़े बैंकों ने कर्ज की ब्याज दरों में कमी के संकेत दिए हैं। इससे होम लोन और पर्सनल लोन लेना अपेक्षाकृत सस्ता हो सकता है। दूसरी ओर, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में भी बदलाव होंगे। किसी बैंक में बेहतर रिटर्न तो कहीं हल्की कटौती संभव है।

2. 8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए उम्मीद

सरकारी कर्मचारियों के लिए 2026 खुशखबरी ला सकता है। 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग के लागू होने की संभावना है। इसके तहत सैलरी, पेंशन और भत्तों में अहम संशोधन हो सकते हैं। 8वें वेतन आयोग के तहत कितनी सैलरी बढ़ सकती है, इसका आधिकारिक आंकड़ा अभी तय नहीं है। लेकिन शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 20–35% तक बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जबकि 8वें में इसके 2.4 से 3.0 के बीच रहने की चर्चा है। FY 2026-27 में एरियर मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें