Get App

US Attack Venezuela: 'मुझे उठा ले जाओ, मैं यहीं इंतजार करूंगा'; ट्रंप को चुनौती देना निकोलस मादुरो को पड़ा भारी, अब वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक

US Attack Venezuela: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को शनिवार (3 जनवरी) देर रात अमेरिका ने हमला कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अमेरिकी सेना ने ड्रग ट्रैफिकिंग के चार्ज का सामना करने के लिए उन्हें उनकी पत्नी के साथ उठाकर न्यूयॉर्क सिटी लेकर चली गई। अपनी गिरफ्तारी से महीनों पहले, 63 साल के मादुरो ने US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को उन्हें पकड़ने की चुनौती दी थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 04, 2026 पर 9:58 PM
US Attack Venezuela: 'मुझे उठा ले जाओ, मैं यहीं इंतजार करूंगा'; ट्रंप को चुनौती देना निकोलस मादुरो को पड़ा भारी, अब वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक
US Attack Venezuela: डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देना निकोलस मादुरो को भारी पड़ गया

US Attack Venezuela: अमेरिका ने राजधानी काराकस में बड़े पैमाने पर हमले के बाद वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को शनिवार (3 जनवरी) देर रात गिरफ्तार कर लिया। फिर अमेरिकी सैनिक मादुरो और उनकी पत्नी को न्यूयॉर्क शहर लेकर चले गए हैं। अपनी गिरफ्तारी से महीनों पहले 63 साल के मादुरो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राजधानी आकर वेनेजुएला के प्रेसिडेंशियल पैलेस से उन्हें पकड़ने की चुनौती दी थी। मादुरो को उनके घर से गिरफ्तार करने के बाद व्हाइट हाउस ने रविवार (4 जनवरी) को उनका एक पुराना वीडियो शेयर कर तंज कसा।

निकोलस मादुरो ने पिछले अगस्त में US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी थी कि आओ और 'मुझे पकड़ो...'वायरल वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं, "मुझे पकड़ो...। मैं यहीं मिराफ्लोरेस में उसका इंतजार करूंगादेर मत करो, डरपोक...।" अगस्त में वॉशिंगटन की तरफ से मादुो की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को इनाम देने की रकम बढ़ाने के बाद राष्ट्रपति ने एक भाषण में यह चुनौती दी थी।

रविवार को व्हाइट हाउस ने X पर शेयर किए गए एक वीडियो में मादुरो का मजाक उड़ाया। इस क्लिप में मादुरो के अमेरिका के लिए पिछले तानों का एक मोंटाज दिखाया गया था। साथ ही उस ऑपरेशन का फुटेज भी है, जिसके कारण उन्हें और उनकी पत्नी को पकड़ा गया था। 61 सेकंड के वीडियो में वेनेजुएला स्ट्राइक पर ट्रंप की प्रेस ब्रीफिंग के सीन भी है

अमेरिकी कार्रवाई के बाद वेनेजुएला ने नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दिया है। अमेरिका ने मादुरो पर ड्रग्स तस्करी में शामिल होने का लगातार आरोप लगाने के बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर शनिवार को सैन्य हमला किया।

मादुरो ने अमेरिकी आरोपों का कड़े शब्दों में खंडन किया था। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में बीते दिन 150 से ज्यादा अमेरिकी फाइटर जेट उतारे गए। इसके बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो समेत उनकी पत्नी को बंदी बना लिया गया। अब अमेरिका में उन पर मुकदमा चलाया जाएगा।

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने अमेरिका से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को छोड़ने की मांग की हैउन्हें देश का वैध राष्ट्रपति बताया। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा दायर अभियोग में उन पर 'नार्को-आतंकवाद' से जुड़े षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। दोनों को अभियोजन का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें