Get App

US Airstrikes Venezuela: अमेरिकी एक्शन में वेनेजुएला के बेस को हुआ भयंकर नुकसान, सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

US Airstrikes Venezuela: बता दें कि वेनेजुएला के फुएर्टे ट्यूना...यही वह बेस है, जहां एक रात चले ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिया था। कराकस के बाहरी इलाके में स्थित इस कड़े सुरक्षा वाले परिसर के अंदर हमले के निशान दिखते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2026 पर 10:25 PM
US Airstrikes Venezuela: अमेरिकी एक्शन में वेनेजुएला के बेस को हुआ भयंकर नुकसान, सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा
निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को शनिवार को बंधक बना लिया गया है।

अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को शनिवार को बंधक बना लिया। निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी इस समय अमेरिकी जेल में हैं। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। अमेरिकी सैनिकों ने अपने इस सिक्रेट मिशन में कुछ ही घंटों में अंजाम दिया। वहीं सैटेलाइट तस्वीरों में वेनेजुएला के सबसे बड़े सैन्य ठिकाने फुएर्टे ट्यूना को हुआ नुकसान साफ नजररहा है।

अमेरिकी एक्शन से वेनेजुएला को भारी नुकसान

बता दें कि वेनेजुएला के फुएर्टे ट्यूना...यही वह बेस है, जहां एक रात चले ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिया था। कराकस के बाहरी इलाके में स्थित इस कड़े सुरक्षा वाले परिसर के अंदर हमले के निशान दिखते हैं। बताया गया है कि जब अमेरिकी सैनिक बेस में दाखिल हुए, तब मादुरो और फ्लोरेस वहीं अपने सरकारी आवास में मौजूद थे। बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह ऑपरेशन रात के अंधेरे में पूरी तैयारी के साथ किया गया था। उनके मुताबिक, छापे के दौरान कराकस के बड़े हिस्से में बिजली गुल हो गई थी, जिसे शहर की सप्लाई रोकने के लिए खास तकनीकी तरीकों से अंजाम दिया गया।

अमेरिका के गिरफ्त में निकोलस मादुरो 

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मादुरो और उनकी पत्नी को सैन्य बेस से बाहर निकालकर वेनेजुएला के पास तैनात अमेरिकी नौसेना के एक जहाज यूएसएस इवो जिमा पर ले जाया गया। इसके बाद दोनों को एक अमेरिकी एयर बेस में शिफ्ट कर दिया गया। अमेरिका में इस दंपती पर कथित नार्को-टेररिज़्म साजिश से जुड़े गंभीर आरोप लगे हुए हैं। इस कार्रवाई के दौरान कराकस में कम से कम सात धमाकों की खबरें सामने आईं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इसे सेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का बड़ा संयुक्त ऑपरेशन बताया। पूरा मिशन 30 मिनट से भी कम समय में पूरा कर लिया गया।

अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारी जनरल डैन केन ने बताया कि इस ऑपरेशन में करीब 150 विमान शामिल थे, जो हेलीकॉप्टर से आए सैनिकों को सपोर्ट कर रहे थे। उनके मुताबिक, इस मिशन की तैयारी कई महीनों से चल रही थी और इसमें खुफिया एजेंसियों ने मादुरो की रोज़मर्रा की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें