बाजार में खरीदारी के मूड से निफ्टी 18300 के करीब, जानें आशीष बहेती की बाजार पर राय और ट्रेडिंग कॉल्स

आशीष बहेती ने आज का सस्ता ऑप्शन बताने के लिए टाटा ग्रुप का एक शेयर चुना

अपडेटेड Jan 17, 2022 पर 2:58 PM
आशीष बहेती ने निफ्टी में खरीदारी करने की राय दी जबकि बैंक निफ्टी से दूर रहने की सलाह दी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में खरीदारी का मूड दिख रहा है। निफ्टी 18300 के करीब है। हालांकि बैंक निफ्टी में थोड़ा दबाव है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। आज के हमारे एक्सपर्ट NAV INVESTMENT के आशीष बहेती हैं। बहेती ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज के FRESH LONG रोल्स वाले स्टॉक्स

Hero Moto, Exide, Apollo Tyre और HAL


वायदा बाजार में आज के SHORT COVERING रोल्स वाले स्टॉक्स

Amararaja, Dixon, Cummins और Ipca

वायदा बाजार में आज के FRESH SHORT रोल्स वाले स्टॉक्स

Granules, HCL tech, Nalco और Dr Lal Path

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18500 के लेवल एक्टिव नजर आये

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38000, 38200 और 38500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 38000, 37900 और 37500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

CNBC-AWAAZ EXCLUSIVE: आज टॉप गियर में हैं ऑटो शेयर, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2 महीने की ऊंचाई पर, जानिये ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी की वजह

NAV INVESTMENT के आशीष बहेती की बाजार पर राय

आशीष बहेती ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में 18000 के ऊपर बड़ी संख्या में कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आ रहे हैं इसलिए इसमें खरीदारी की राय होगी। ये 18300 पर टिकता है तो इसमें और ऊंचे स्तर देखने को मिलेंगे। इसमें 18304 के स्तर पर खरीदारी करें। इसके साथ ही इसमें 18230 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाएं। निफ्टी में 18450 के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो ये निफ्टी की तुलना में सुस्त नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी को मैं कमजोर नहीं कह रहा हूं लेकिन 12 बैंकों में से 4 बड़े बैंक मंदी में कारोबार कर रहे हैं। इसलिए हमारी बैंक निफ्टी में ट्रेड लेने से बचने की राय होगी।

NAV INVESTMENT के आशीष बहेती के ट्रेडिंग कॉल्स

TATA MOTOR JAN FUT : खरीदें- 525 रुपये, स्टॉपलॉस- 512 रुपये, लक्ष्य- 540 रुपये

ICICI PRU JAN FUT : खरीदें- 616 रुपये, स्टॉपलॉस- 605 रुपये, लक्ष्य- 621 रुपये

APOLLO TYRE JAN FUT : खरीदें- 242 रुपये, स्टॉपलॉस- 235 रुपये, लक्ष्य- 248 रुपये

एचसीएल टेक का शेयर Q3 रिजल्ट के बाद 5% टूटा, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

आज का सस्ता ऑप्शनः TATA POWER

आशीष ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए कहा कि टाटा पावर की जनवरी सीरीज की 250 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदें। ये कॉल 6 रुपये के आस-पास खरीदना चाहिए। इसमें 12 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही घाटे को सिक्योर करने के लिए 3.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।