RBI ने e-RUPI vouchers के बारे में बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब नॉन-बैंक कंपनियां e-RUPI vouchers जारी कर सकेंगी। इससे e-RUPI vouchers इश्यू करने वाली संस्थाओं का दायरा बढ़ेगा। दास ने मॉनेटरी पॉलिसी पेश करने के दौरान इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी खास इस्तेमाल के लिए बैंक e-RUPI वाउचर्स जारी करते हैं। e-RUPI vouchers का दायरा और पहुंच बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत अब नॉन-बैंक प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) जारी करने वाली संस्थाएं भी इंडिविजुअल की तरफ से e-RUPI वाउचर्स जारी कर सकेंगे। उन्होंने e-RUPI vouchers जारी करने और उसके रिडेम्प्शन के प्रोसेस को भी आसान बनाने की बात कही।
