Get App

मंदी और छंटनी के समय में मोदी सरकार नहीं, ब्रिटेन की 100 कंपनियों ने किया 4 दिन वर्किंग, नहीं होगी सैलरी में कटौती

4 Days Working: दुनियाभर में मल्टीनेशनल कंपनियां मंदी की आशंका के बीच कर्मचारियों की छंटनी कर रही है लेकिन यहां कर्मचारियों के लिए 4 दिन वर्किंग के नियम बनाए जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2022 पर 4:00 PM
मंदी और छंटनी के समय में मोदी सरकार नहीं, ब्रिटेन की 100 कंपनियों ने किया 4 दिन वर्किंग, नहीं होगी सैलरी में कटौती
बढ़ती महंगाई और मंदी के बीच ब्रिटेन की 100 कंपनियों ने 4 Day Working का ऐलान किया है।

4 Days Working: दुनियाभर में मल्टीनेशनल कंपनियां मंदी की आशंका के बीच कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। वहीं, ब्रिटेन में 100 कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बढ़ती महंगाई और मंदी के बीच ब्रिटेन की 100 कंपनियों ने 4 Day Working यानी सप्ताह में 4 दिन काम करने और 3 दिन का वीकेंड की छुट्टी देने का ऐलान किया है। इन 100 कंपनियों के फैसले की खास बात है कि इसके लिए कर्मचारियों की सैलरी नहीं काटी जाएगी। ये ब्रिटेन में 4 दिन वर्किंग के फॉर्मूले के तहत किया गया है। हालांकि, कुछ ऐसा ही 4 दिन वर्किंग और दिन 3 छुट्टी का फॉर्मूला मोदी सरकार भी लाने का प्लान कर रही है लेकिन अभी तक ये देशभर में लागू नहीं हो पाया है।

कंपनियों को बड़े बदलाव की उम्मीद

4 दिन वर्किंग से इन कंपनियों को बड़े बदलाव आने की उम्मीद है। कंपनियों का मानना है कि उससे कर्मचारियों की वर्क क्वालिटी बेहतर होगी। कंपनियों को कर्मचारियों की प्रोडक्टिवटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। वह कम घंटे यानी 1 एक दिन कम काम करके, पहले की तुलना में कम समय में ज्यादा काम करेंगे। इन 100 कंपनियों में करीबन 2,600 कर्मचारी काम करते हैं। 4 दिन वर्किंग करने वाली कंपनियों की गिनती में ब्रिटेन की बड़ी फर्म एटम बैंक और एविन शामिल हैं।

दुनिया में अन्य देशों की कंपनियां कर रही हैं ऐसा ट्रायल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें