Get App

Alert: नोटबैन के बाद क्या अब ये सिक्के होंगे बंद? जानें कौनसे हैं ये क्वाइन

Coin ban: कप्रोनिकल यानी तांबा और निकल वाले 1 रुपये और 50 पैसे के सिक्के रोजमर्रा के चलन से बाहर हो जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2022 पर 7:39 PM
Alert: नोटबैन के बाद क्या अब ये सिक्के होंगे बंद? जानें कौनसे हैं ये क्वाइन
तो 1 रुपये और 50 पैसे के ऐसे सिक्के यानी क्वाइन बंद किये जा सकते हैं।

Coin ban: 500 के नोट के नोटबैन के बाद ये सिक्के भी बैन हो सकते हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 1 रुपये और 50 पैसे के ऐसे सिक्के यानी क्वाइन को सरकार बंद कर सकती है। अगर आप 1 रुपये और 50 पैसे के सिक्कों को बैंक में जमा करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आपको इसमें कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन एक बार पुराने सिक्के लेने के बाद बैंक उन सिक्कों को वापस नहीं देगा। उनके बदले आपको नए सिक्के या नोट ही मिलेंगे। हालांकि, आरबीआई की तरफ से कोई नोटिफिकेशन या बयान नहीं आया है।

ये सिक्के हो सकते हैं बंद

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कप्रोनिकल यानी तांबा और निकल वाले 1 रुपये और 50 पैसे के सिक्के रोजमर्रा के चलन से बाहर हो जाएंगे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये जानकारी आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की किसी ब्रांच पर लिखित नोटिस के हवाले से लिखी गई है। हालांकि, इस खबर पर ICICI Bank की तरफ से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से भी कोई नोटिफिकेशन इस बारे में जारी नहीं किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें