Get App

UPI Credit Points: UPI पेमेंट से अब मिलेगा क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड, रोजाना खर्च को बनाइए स्मार्ट निवेश

UPI Credit Points: UPI से RuPay क्रेडिट कार्ड लिंक करने पर रोज़ाना के पेमेंट पर रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक मिल सकते हैं। यह सुविधा छोटे-छोटे खर्चों को भी स्मार्ट निवेश में बदलकर ग्राहकों को अतिरिक्त फायदा देती है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 5:10 PM
UPI Credit Points: UPI पेमेंट से अब मिलेगा क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड, रोजाना खर्च को बनाइए स्मार्ट निवेश

भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका बन चुका है UPI। किराने की दुकान से लेकर कैब किराए तक, हर जगह लोग QR कोड स्कैन करके भुगतान करते हैं। लेकिन अब इस सुविधा में एक नया मोड़ जुड़ गया है RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करके आप हर रोजाना के पेमेंट पर रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक कमा सकते हैं।

यह बदलाव ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद है। पहले UPI पेमेंट सीधे बैंक खाते से होता था, जिससे कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलता था। अब जब आप QR कोड स्कैन करके पेमेंट करेंगे, तो पैसा आपके क्रेडिट कार्ड से कटेगा और उसी पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स आपके खाते में जुड़ जाएंगे। यानी सब्जी, दूध, पेट्रोल या दवा जैसी रोजमर्रा की खरीदारी भी अब रिवॉर्ड कमाने का जरिया बन सकती है।

कैसे काम करता है यह सिस्टम?

- फिलहाल सिर्फ RuPay क्रेडिट कार्ड को ही UPI ऐप्स से लिंक किया जा सकता है।

- जब आप किसी दुकान पर QR कोड स्कैन करके UPI से पेमेंट करते हैं, तो पैसा आपके बैंक खाते से नहीं बल्कि क्रेडिट कार्ड से कटता है।

- इस तरह हर ट्रांजैक्शन पर आपको वही रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं जो आमतौर पर क्रेडिट कार्ड स्वाइप करने पर मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें