National Pension System Exit Rules: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम के करोड़ों सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत दी है। पीएफआरडीए ने 27 जुलाई 2023 को एक नोटिफिकेशन जारी कर पेंशन योजना से बाहर निकलने के नियमों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार एनपीएस ग्राहक अब पेंशन फंड से बाहर निकलते ही किसी भी सालाना योजना का चुनाव कर सकते हैं। यह ऑप्शन सब्सक्राइबर की जरूरत के मुताबिक होगा। ऐसे में उनसे इस काम के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा।
