बच्चों के नाम सिर्फ 834 रुपये महीना करें निवेश, मिलेंगे 11 करोड़ रुपये, इस सरकारी योजना में करना होगा निवेश
NPS Vatsalya Scheme: क्या आप अपने बच्चे के भविष्य को लेकर परेशान रहते हैं? अपनी कम आमदनी के बावजूद कुछ बड़ा पैसा बच्चों के लिए जोड़ना चाहते हैं, तो ये योजना आपके काम आएगी। सरकार की इस योजना में हर महीने 834 रुपये मंथली निवेश कर 11 करोड़ रुपये का फंड बच्चों के लिए बना सकते हैं
NPS Vatsalya Scheme: क्या आप अपने बच्चे के भविष्य को लेकर परेशान रहते हैं?
NPS Vatsalya Scheme: क्या आप अपने बच्चे के भविष्य को लेकर परेशान रहते हैं? अपनी कम आमदनी के बावजूद कुछ बड़ा पैसा बच्चों के लिए जोड़ना चाहते हैं, तो ये योजना आपके काम आएगी। सरकार की इस योजना में हर महीने 834 रुपये मंथली निवेश कर 11 करोड़ रुपये बच्चों के लिए जोड़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने सितंबर 2024 में NPS वात्सल्य योजना शुरू की है, जो छोटे-छोटे निवेश को करोड़ों में बदल सकती है। इस योजना का मकसद है कि मध्यम और निम्न आय वाले परिवारों को बच्चों के नाम से निवेश करने का आसान तरीका मिले, जिससे वह रिटायरमेंट के समय एक मजबूत फंड बना सकें।
कैसे काम करती है योजना?
इस स्कीम के तहत कोई भी पेरेंट्स अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चे के नाम पर 834 रुपये महीना यानी 10,000 रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। अगर ये निवेश लगातार किया जाए और बच्चा 60 साल की उम्र तक निवेश जारी रखे, तो फंड करीब 11 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। ये अनुमान तब का है जब निवेश का औसत रिटर्न 12.86% सालाना रहे, जो योजना के Aggressive Investment Option में संभव हो सकता है।
किसे मिल सकता है फायदा?
बच्चा 18 साल से कम उम्र का हो।
उसके पास PAN कार्ड और आधार कार्ड होना जरूरी है।
जैसे ही बच्चा 18 साल का होगा, उसका खाता NPS Tier-1 Account में बदल जाएगा।
कितने अमाउंट से कर सकते हैं शुरुआत?
1,000 सालाना से शुरुआत कर सकते हैं।
अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है, यानी जब आमदनी बढ़े तो आप निवेश भी बढ़ा सकते हैं।
निवेश के विकल्प - जोखिम के अनुसार चुनें
Aggressive Mode – 75% शेयर बाजार में (ज्यादा जोखिम, ज्यादा मुनाफा)
इसके अलावा Active Choice भी है, जहां आप खुद तय कर सकते हैं कि कितना पैसा इक्विटी और कितना डेब्ट में जाए।
छोटा निवेश, बड़ा फायदा
अगर कोई पेरेंट्स बच्चा पैदा होने पर 10,000 रुपये सालाना निवेश शुरू करता है, तो नीचे दिए गए रिटर्न पर इतनी रकम बन सकती ह।
12.86% रिटर्न पर – 11 करोड़ रुपये
11.59% रिटर्न पर – 5.97 करोड़ रुपये
10% रिटर्न पर – 2.75 करोड़ रुपये
हालांकि ये अनुमान हैं, असली रिटर्न बाजार की चाल और आपकी निवेश रणनीति पर निर्भर करेगा।
जरूरत के समय पैसे निकालने की सुविधा
3 साल बाद कुल निवेश का 25% तक निकाला जा सकता है। ये पैसा एजुकेशन, इलाज या दिव्यांगता जैसे जरूरी खर्चों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सुविधा कुल 3 बार दी जाती है।
बच्चा 18 साल का होने पर क्या होगा?
अगर फंड 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है तो 80% अमाउंट से पेंशन योजना (annuity) ली जाएगी। 20% पैसा एक बार में निकाला जा सकता है।
अगर फंड 2.5 लाख रुपये या उससे कम है तो पूरी अमाउंट एक बार में निकाली जा सकती है
अगर बच्चे की मौत हो जाती है?
पूरी जमा अमाउंट पेरेंट्स को ट्रांसफर कर दी जाएगी
क्यों खास है ये योजना?
आज के समय में जब निवेश की ज्यादातर योजनाएं बड़ी रकम से शुरू होती हैं, NPS वात्सल्य योजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए निवेश का एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आप थोड़ी सी बचत से अपने बच्चे के लिए एक बड़ा और सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।