क्या आपने रिटायरमेंट (Retirement) के बाद के खर्च (Retirement Planning) के बारे में सोचना शुरू कर दिया है? अगर नहीं तो जल्द सोचना शुरू कर दीजिए। बैंक और वित्तीय संस्थान करीब हर काम के लिए लोन देते हैं, लेकिन रिटायरमेंट बाद के खर्च (Post Retirement Expenses) के लिए कोई लोन नहीं देता है। समय अब बदल गया है। ऐसे में आप रिटायरमेंट बाद के खर्च के लिए बच्चों पर भी डिपेंड नहीं हो सकते।
