One Nation and One Rate: जल्द पूरे देश में गोल्ड का एक ही रेट होने वाला है। अभी देश के अलग-अलग राज्यों में सोने का भाव अलग होता है। राज्यों में सोने के दाम में कभी-कभी 200 से 500 रुपये तक का अंतर होता है। अगर ‘वन नेशन वन रेट’ की नीति लागू होती है तो पूरे देश में सोने का एक ही रेट होगा। ऐसा होने से ग्राहक अपना सोना किसी भी राज्य में बेच पाएंगे। ज्वैलर्स के लिए बाजार पारदर्शी और कंपिटिटिव हो पाएगा।
