Onion Price Hike Reason: देश में क्यों बढ़ रही हैं प्याज की कीमतें? जानिए कब कम होंगे दाम

Onion price hike reason: प्याज की ऑल इंडिया औसत रिटेल कीमत 57 प्रतिशत बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। केंद्र ने पिछले हफ्ते रिटेल बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बफर प्याज की सेल बढ़ाने का फैसला किया है

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 5:27 PM
केंद्र ने पिछले हफ्ते रिटेल बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बफर प्याज की सेल बढ़ाने का फैसला किया है।

Onion price hike reason: प्याज की ऑल इंडिया औसत रिटेल कीमत 57 प्रतिशत बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। केंद्र ने पिछले हफ्ते रिटेल बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बफर प्याज की सेल बढ़ाने का फैसला किया है। ताकि, आम लोगों को राहत मिल सके। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक प्याज की औसत रिटेल कीमत शुक्रवार को बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो एक साल पहले की इसी पीरयड में 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

लगातार बढ़ रही है प्याज की कीमतें

आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को प्याज की रिटेल कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि एक साल पहले के पीरियड में येह 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी। शनिवार को कम सप्लाई के कारण राष्ट्रीय राजधानी के रिटेल बाजारों में प्याज की कीमतें बढ़कर 65-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। मदर डेयरी 67 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला प्याज बेच रही थी। ई-कॉमर्स पोर्टल बिगबास्केट 67 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा था। लोकल सेलर करीब 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेच रहे हैं।


उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह के मुताबिक अगस्त के मध्य से बफर प्याज उतार रहे हैं और कीमतों में बढ़ोतरी रोकने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हम रिटेल सेल बढ़ा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार जिन राज्यों में कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, वहां थोक और रिटेल दोनों बाजारों में बफर स्टॉक से प्याज उतारा जा रहा है। अगस्त के मध्य से 22 राज्यों में लगभग 1.7 लाख टन बफर प्याज उतार दिया गया है।

रिटेल बाजारों में बफर प्याज को दो सहकारी निकायों NCCF और NAFED आउटलेट और गाड़ियों के माध्यम से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जा रहा है। दिल्ली में भी बफर प्याज इसी रियायती दर पर मिल रही है।

प्याज की कीमत इतनी अधिक क्यों है?

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मौसम संबंधी कारणों से खरीफ प्याज की बुआई में देरी के कारण कम कवरेज हुआ है और फसल के आने में देरी से हुई है। ताजा खरीफ प्याज की आवक अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अधिकारी ने कहा भण्डार में रखी गई रबी प्याज खत्म होने और खरीफ प्याज के आने में देरी के कारण सप्लाई की हालत खराबा है, जिसके कारण थोक और रिटेल दोनों बाजारों में कीमतें बढ़ रही हैं। सरकार ने इस साल के लिए बफर प्याज स्टॉक को दोगुना कर दिया है। इससे लोकल बाजार में सुधार होगा और कीमतें बढ़ने पर रोक लगेगी।

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एनसीसीएफ और एनएएफईडी के माध्यम से 5 लाख टन का बफर प्याज स्टॉक बनाए रखा है और आने वाले दिनों में एक्स्ट्रा 2 लाख टन प्याज खरीदने की योजना है। दिल्ली में औसत कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Mamaearth IPO : 31 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, निवेश से पहले जान लें रिस्क फैक्टर्स समेत अन्य डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।