PAN Aadhaar Link: पहचान पत्र के तौर पर परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number -PAN) और आधार कार्ड (Aadhaar card) भारतीय नागरिकों के लिए अहम दस्तावेज हैं। इनकम टैक्स (Income Tax -IT) डिपार्टमेंट की ओर से पैन कार्ड जारी किया जाता है। वहीं आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India -UIDAI) की ओर से जारी किया जाता है। पैन कार्ड एक विशिष्ट पहचान संख्या (Unique Identification Number) है। जिसे टैक्स के मकदस से लोगों को जारी किया जाता है। देश के सभी नागरिकों के आधार कार्ड में 12 अंक होते हैं। यह भी विशिष्ट पहचान है। हालांकि इनकम टैक्स विभाग ने पैन और आधार को लिंक करने के लिए अनिवार्य कर दिया है।
