भले ही केंद्र और राज्य सरकारें कार लेने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि भारत में EV मार्केट का देश की पूरी मोटर व्हीकल इंडस्ट्री का एक बहुत छोटा हिस्सा। इसका एक अहम कारण इलेक्ट्रिक कारों की ऊंची कीमत है। अब, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत चीजों को बदलने और इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत को पेट्रोल और डीजल वाहनों के समान स्तर तक कम करने से केवल एक EV क्रांति दूर है।
गडकरी ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स और FY21 AGM के सालाना सेशन को संबोधित किया, जिसे डिजिटल रूप से होस्ट किया गया था। उन्होंने कहा, "दो साल के भीतर, EV की लागत उस स्तर तक आ जाएगी, जो उनके पेट्रोल वेरिएंट के बराबर होगी।" उन्होंने आगे कहा कि सरकार ईवी चार्जिंग फैसिलिटी का विस्तार करने के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा, 'हम 2023 तक अहम हाईवे पर 600 EV चार्जिंग पॉइंट बना रहे हैं। सरकार यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि चार्जिंग स्टेशन सोलर या विंड इलक्ट्रिसिटी जैसे न से चलेंगे।'
गडकरी ने कहा कि "EVs की लागत ज्यादा है, क्योंकि उनकी संख्या कम है।" उन्होंने कहा कि भारत ईवी क्रांति की उम्मीद कर रहा है, जिसमें 250 स्टार्टअप बिजनेस लागत प्रभावी EV टेक्नोलॉजी क्रिएशन में लगे हुए हैं।
इसके अलावा, प्रमुख व्हीकल मैन्यूफेक्चरर EV प्रोडक्शन की लागत में कटौती करने की लड़ाई में शामिल हो गए हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST केवल 5% है और लिथियम-आयन बैटरी की लागत भी घट रही है।
गडकरी का यह भी मानना है कि सस्ती प्रति किलोमीटर लागत के कारण भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का आर्थिक विश्लेषण काफी अनुकूल है और इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के लिए आर्टिफिशियल पुश की जरूरत नहीं है।
उन्होंने आगे समझाया, 'पेट्रोल से चलने वाली कार की कीमत 10 रुपए प्रति किलोमीटर, डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति किलोमीटर और बिजली से चलने वाली गाड़ी की कीमत सिर्फ 1 रुपए प्रति किलोमीटर है।'