Get App

Petrol Diesel Price: सिलेंडर नहीं लेकिन क्या पेट्रोल-डीजल के दाम हुए कम? यहां चेक करें रेट

Petrol Diesel Price: आम जनता उम्मीद कर रही थी कि कंपनियां LPG गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के रेट कम करेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2022 पर 9:08 AM
Petrol Diesel Price: सिलेंडर नहीं लेकिन क्या पेट्रोल-डीजल के दाम हुए कम? यहां चेक करें रेट
यूपी के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल का रेट।

Petrol Diesel Price: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज महीने के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर और 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आम जनता उम्मीद कर रही थी कि कंपनियां LPG गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के रेट कम करेंगी लेकिन सभी शहरों में ऐसा नहीं हुआ। इसके उलट यूपी के शहरों में आज दाम बढ़ गए हैं। देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में दाम स्थिर हैं। पिछली बार दाम मोदी सरकार ने मई में कम किये थे।

महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

दिल्ली के करीब नोएडा में  पेट्रोल का 17 पैसे बढ़कर 96.576 रुपये और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 89.93 रुपये प्रति लीटर रेट हो गया है। लखनऊ मे पेट्रोल 1 पैसा महंगा हो गया है। ये 96.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। डीजल 1 पैसा चढ़कर 89.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। गुड़गांव में 29 पैसा महंगा होकर 97.18 रुपये प्रति लीटर पर पेट्रोल बिक रहा है। डीजल 29 पैसा चढ़कर 90.05 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 14 पैसा गिरकर 107.24 रुपये और डीजल 12 पैसा गिरकर 94.04 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

मेट्रो शहरों में ये रहा रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें