Petrol Diesel Price: कर्नाटक सरकार ने वीकेंड में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। ये बढ़ोतरी 15 जून 2024 से तुरंत प्रभावी हो गई है। कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (VAT) बढ़ाकर 29.84% और डीजल पर 18.44% कर दिया है। इसके साथ ही पेट्रोल पर बिक्री कर 25.92% से बढ़कर 29.84% और डीजल पर बिक्री कर 14.34% से बढ़कर 18.44% हो गया है. इससे 17 जून 2024 को बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत अब 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.94 रुपये प्रति लीटर हो गई है। आप चेक करें कि आपके शहर में प्रेट्रोल-डीजल का क्या है रेट..
कर्नाटक में पेट्रोल की कीमतें अभी भी पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से कम हैं। यहां 17 जून 2024 तक भारत के प्रमुख शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे दी है।
भारत में पेट्रोल की कीमत कैसे होती है तय?
भारत में पेट्रोल की कीमतें हर दिन अपडेट होती हैं। हर दिन सुबह 6:00 बजे कीमतें अपडेट की जाती हैं। यह तय करता है कि फ्यूल उपभोक्ताओं और डीलरों को दुनिया भर में तेल की कीमतों में मिनट-दर-मिनट बदलाव के बारे में भी सूचित किया जाए। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में डीलर शुल्क, वैट और उत्पाद शुल्क शामिल हैं। राज्यों की वैट दरें अलग-अलग हैं। उत्पाद शुल्क, डीलर शुल्क और वैट जोड़ने पर पेट्रोल की रीटेल सेल कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। ईंधन की कीमतें कई चीजों से प्रभावित होती हैं। रुपये से अमेरिकी डॉलर की एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की कीमतें, विश्वव्यापी संकेत, गैसोलीन की मांग इत्यादि इसके कुछ उदाहरण हैं। भारत में कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ बढ़ती हैं।