Get App

अब क्रेडिट कार्ड से नहीं भर पाएंगे रेंट, RBI ने दिया झटका; जानिए क्यों बंद हुई सुविधा

Credit Card Rent Payment: RBI की नई गाइडलाइंस के बाद अब क्रेडिट कार्ड से किराया नहीं भर पाएंगे। PhonePe, Paytm, Cred और Amazon Pay जैसी फिनटेक कंपनियों ने यह सुविधा रोक दी है। जानिए क्यों बंद हुई क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट भरने की सुविधा और अब किरायेदारों के पास क्या विकल्प हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 18, 2025 पर 4:01 PM
अब क्रेडिट कार्ड से नहीं भर पाएंगे रेंट, RBI ने दिया झटका; जानिए क्यों बंद हुई सुविधा
Credit Card Rent Payment: पहले किरायेदारों Cred, PhonePe, Paytm जैसे ऐप्स पर क्रेडिट कार्ड से रेंट का भुगतान कर सकते थे।

Credit Card Rent Payment: PhonePe, Paytm, Cred और Amazon Pay जैसे बड़े फिनटेक प्लेटफॉर्म्स ने क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने की सुविधा बंद कर दी है। यह सुविधा रेंट पर रहने वालों के बीच काफी लोकप्रिय थी। क्योंकि इससे उन्हें रेंट देने में काफी फ्लेक्सबिलिटी मिल रही थी। इस सुविधा को बंद करने की वजह है रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की नई पेमेंट एग्रीगेटर गाइडलाइंस, जो 15 सितंबर को जारी हुईं।

क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान क्यों रोका?

RBI के नए नियम साफ कहते हैं कि पेमेंट एग्रीगेटर (PAs) सिर्फ उन्हीं मर्चेंट्स के लिए ट्रांजैक्शन प्रोसेस कर सकते हैं, जिनसे उनका सीधा कॉन्ट्रैक्ट हो। मकान मालिक रजिस्टर्ड मर्चेंट की कैटेगरी में नहीं आते। इसलिए फिनटेक प्लेटफॉर्म्स क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन उनके खाते तक नहीं भेज सकते।

साथ ही, RBI ने KYC नियमों पर भी चिंता जताई है। दरअसल, अब तक कई बार ऐसे ट्रांजैक्शन पूरे वेरिफिकेशन प्रोसेस को बायपास करके हो जाते थे। इसका फायदा उठाकर कुछ लोग रेंट के नाम अपने किसी करीबी के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते थे और उसका दूसरे काम के लिए इस्तेमाल करते थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें