Get App

Platinum Price Today: आज 13 मार्च को प्लैटिनम रहा फ्लैट, जानिये रेट

Platinum Rate Today: आज शुक्रवार को प्लैटिनम के दाम लगभग फ्लैट नजर आ रहा है।हालांकि, ये कल के दाम के आसपास ही कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,396 रुपये है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 11:07 AM
Platinum Price Today: आज 13 मार्च को प्लैटिनम रहा फ्लैट, जानिये रेट
Platinum Rate Today: आज प्लैटिनम का दाम फ्लैट रहा।

Platinum Rate Today: आज शुक्रवार को प्लैटिनम के दाम लगभग फ्लैट नजर आ रहा है।हालांकि, ये कल के दाम के आसपास ही कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,396 रुपये है। यानी, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 63,960 रुपये है। देश के ज्यादातर राज्यों और शहरों में प्लैटिनम की कीमत लगभग एक जैसी है। देश के बड़े शहरों में मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर में एक ग्राम में प्लैटिनम की कीमत 63,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

आखिर क्यों प्लैटिनम खरीद रहे हैं लोग?

इस समय बाजार में सोने की कीमत काफी बढ़ी हुई है। करीब 10 ग्राम सोना लगभग 1.60 लाख रुपये के आसपास बिक रहा है। वहीं दूसरी तरफ 10 ग्राम प्लैटिनम करीब 63,900 रुपये में मिल रहा है। दोनों की कीमतों में बड़ा अंतर होने के कारण कई लोग अब सोने की बजाय प्लैटिनम खरीदने की तरफ रुख कर रहे हैं।

प्लैटिनम ज्वैलरी का डिजाइन और लुक काफी स्टाइलिश और मॉडर्न माना जाता है। यही कारण है कि युवाओं के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। अब शादी, सगाई या खास मौकों पर लोग सोने के साथ-साथ प्लैटिनम की रिंग, चेन और अन्य ज्वैलरी भी खरीदना पसंद कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें