Get App

Platinum Rate Today: आज 1 मई को प्लैटिनम में आई गिरावट, जानिये 10 ग्राम का रेट

Platinum Rate Today: आज शुक्रवार 1 मई 2026 को प्लैटिनम में गिरावट रही। कल की तुलना में आज प्लाटिनम ये लगभग 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुआ है। आज प्लैटिनम 58,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 01, 2026 पर 10:55 AM
Platinum Rate Today: आज 1 मई को प्लैटिनम में आई गिरावट, जानिये 10 ग्राम का रेट
Platinum Rate: आज 1 मई को प्लैटिनम के दाम में गिरावट रही।

Platinum Rate Today: आज शुक्रवार 1 मई 2026 को प्लैटिनम में गिरावट रही। कल की तुलना में आज प्लाटिनम ये लगभग 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुआ है। आज प्लैटिनम 58,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर आप भी आज 1 मई को प्लैटिनम खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रेट जान लें।

इन दिनों देश के बड़े शहरों में प्लैटिनम की कीमत लगभग एक जैसी बनी हुई है। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में इसका भाव करीब 58,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने से बाजार अभी स्थिर नजर आ रहा है।

दूसरी तरफ सोने की कीमत लगातार ऊंची बनी हुई है। 10 ग्राम सोना करीब 1.50 लाख रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे आम लोगों की खरीदारी पर असर साफ दिख रहा है। अब ग्राहक पहले की तरह सिर्फ 22 या 24 कैरेट सोना लेने की बजाय अपने बजट के हिसाब से 18, 14 या 9 कैरेट ज्वैलरी चुन रहे हैं।

महंगाई के इस दौर में लोग कम दाम में अच्छा डिजाइन और सही कीमत चाहते हैं। यही वजह है कि ज्वैलर्स भी हल्की, स्टाइलिश और किफायती ज्वैलरी के नए-नए विकल्प बाजार में ला रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें