सरकार ने 29 नवंबर को 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त राशन (Free Ration) उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को पांच और सालों के लिए बढ़ा दिया है। अब ये योजना दिसंबर 2028 तक रहेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि इससे सरकारी खजाने पर 11.8 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को एक जनवरी 2024 से अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है। योजना को पहले 31 दिसंबर 2023 तक विस्तार दिया गया था। मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में योजना पर करीब 11.8 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
