PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त का इंतजार देशभर के करोड़ों किसानों को है। यह स्कीम हर चार महीने पर पात्र किसानों के खाते में ₹2,000 ट्रांसफर करती है। अब अगली किस्त के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सरकार जल्द इसे लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है।
कब तक आ सकती है अगली किस्त?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त (pm kisan 20th installment date) 18 जुलाई के आसपास जारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतीहारी में एक कार्यक्रम के दौरान इसका एलान कर सकते हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछली (19वीं) किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी।
20वीं किस्त पाने के लिए करें ये काम
सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि वे ई-केवाईसी, बैंक डिटेल्स और लाभार्थी सूची में नाम जोड़ने जैसी प्रक्रियाएं समय पर पूरा कर लें, ताकि किस्त ट्रांसफर में किसी तरह की रुकावट न आए। पात्रता और तकनीकी त्रुटियों के कारण कई बार भुगतान रोका जा सकता है।
लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें?
अगर बेनिफिशियरी लिस्ट यानी लाभार्थी सूची में आपका नाम है, तो आपको 20वीं किस्त का लाभ आसानी से मिल जाएगा। लेकिन, यदि नाम नहीं है, तो तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क करना चाहिए, ताकि गड़बड़ी को समय रहते सुधारा जा सके।
अगर आधार-बैंक मिसमैच, मोबाइल नंबर गड़बड़ी या KYC फेल जैसी समस्या है, तो pmkisan.gov.in पर अपने जिले के POC (संपर्क सूत्र) की जानकारी लें और संपर्क करें।
ई-केवाईसी कैसे पूरा करें?
पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी अनिवार्य है। बिना इसके अगली किस्त रोकी जा सकती है। तीन तरीकों से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है: