PM Kisan 21st Installment Date 2025: केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का फायदा सबसे ज्यादा किसान उठा रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन समान किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
अब तक सरकार इस योजना की 20 किश्तें जारी कर चुकी है। 20वीं किश्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2025 में जारी की थी। इससे 9.8 करोड़ किसानों को फायदा हुआ था, जिनमें 2.4 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं। हालांकि यह किश्त जून में आने की उम्मीद थी, लेकिन थोड़ी देरी से मिली। आमतौर पर हर चार महीने में एक नई किश्त जारी होती है, इसलिए अब किसान 21वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
क्या है पीएम किसान योजना?
पीएम किसान योजना की शुरुआत 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने की थी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। अब यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र किसान को हर चार महीने में 2,000 रुपये यानी सालभर में 6,000 रुपये मिलते हैं।
तीसरी किश्त: दिसंबर–मार्च
पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
21वीं किश्त दिवाली से पहले आने की संभावना थी, लेकिन अभी तक सरकार ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। उम्मीद है कि यह किश्त नवंबर 2025 में जारी की जाएगी और किसानों के खातों में 2,000 रुपये पहुंच जाएंगे। हालांकि, जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने 21वीं किश्त पहले ही जारी कर दी है।
7 अक्टूबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह पैसा जारी किया।
इस तहत 8.55 लाख किसानों को ₹171 करोड़ सीधे खातों में भेजे गए, जिनमें 85,000 से ज्यादा महिला किसान शामिल थीं। अब तक जम्मू-कश्मीर के किसानों को 4,052 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।
कौन कर सकता है आवेदन और कौन पात्र है?
उनके नाम पर खेती योग्य जमीन हो।
छोटे या सीमांत किसान हों।
जिनकी पेंशन 10,000 रुपये मंथली से ज्यादा न हो।
आयकर (Income Tax) दाखिल न किया हो।