PM kisan Samman Nidhi 20th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 20वीं किश्त जारी की। इस मौके पर करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए। यह योजना किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है, जो तीन बराबर किश्तों में दी जाती है। हालांकि, कई किसानों ने शिकायत की है कि उन्हें अब तक किश्त का पैसा नहीं मिला है। अगर आपको भी पैसे नहीं मिले हैं, तो ये वजहें इसका कारण हो सकती हैं।
क्यों रोकी गई है कुछ किसानों की किश्त?
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार कई ऐसे मामलों की पहचान की गई है जो PM किसान योजना के नियमों के अनुसार अपात्र हो सकते हैं। इन मामलों की फिजिकल वेरिफिकेशन की जा रही है और इसी वजह से किश्तें रोकी गई हैं।
क्यों रोकी गई है किसानों की किश्तें
जमीन के मालिकाना हक में बदलाव - जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है, वे इस योजना के पात्र नहीं माने जाते।
एक ही परिवार के कई सदस्य ले रहे हैं फायदा - अगर पति-पत्नी या माता-पिता-बच्चे सबको एक साथ लाभ मिल रहा है, तो यह जांच का कारण बन सकता है।
गलत या डुप्लिकेट जानकारी - आधार, बैंक खाता या जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी भी पेमेंट रोकने की वजह बन सकती है।
ई-केवाईसी पूरा नहीं किया: योजना के सभी रजिस्टर किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
अगर आपकी किश्त अटक गई है, तो नीचे दिए गए माध्यमों से आप अपना स्टेटस कर सकते हैं चेक
PM किसान वेबसाइट पर Know Your Status (KYS) विकल्प से।
PM-Kisan मोबाइल ऐप के जरिए।
Kisan eMitra चैटबॉट का इस्तेमाल करें।
कौन नहीं ले सकता इस योजना का फायदा?
योजना के तहत कुछ केटेगरी के लोग माने जाते हैं अपात्र
संस्थागत भूमि मालिक (Institutional land holders)
सांसद, विधायक, मंत्री, मेयर या जिला पंचायत अध्यक्ष
10,000 रुपये या उससे ज्यादा पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारी
इनकम टैक्स पेयर्स
सरकारी अधिकारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ या ग्रुप D को छोड़कर)
योजना क्या है?
PM किसान योजना केंद्र सरकार की 100% फंडिंग वाली योजना है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किश्तों में सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजे जाते हैं। यह योजना किसानों की इनकम बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए चलाई गई है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।