PM Kisan: जल्द खत्म होगा किसानों का इंतजार! जून के अंत तक आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किश्त

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त का इंतजार करोड़ों किसान कर रहे हैं। केंद्र सरकार की किसानों की आय बढ़ाने और खेती को सहारा देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 2:28 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त का इंतजार करोड़ों किसान कर रहे हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त का इंतजार करोड़ों किसान कर रहे हैं। केंद्र सरकार की किसानों की आय बढ़ाने और खेती को सहारा देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह रकम तीन किश्तों में 2,000-2,000 रुपये करके सीधे बैंक अकाउंट में DBT डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी जाती है। अब तक 19वीं किश्तें जारी की जा चुकी हैं। किसान 20वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि किसान जून के अंत तक 20वीं किश्त जारी कर सकती है।

क्या है पीएम किसान योजना?

साल 2019 में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा अंतरिम बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी। इसके तहत योग्य किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये दिये जाते हैं। ये तीन किश्तें अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच आती है। फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वीं किश्त जारी की थी, जिससे 9.8 करोड़ किसानों को फायदा हुआ था, जिनमें 2.4 करोड़ महिलाएं भी शामिल थीं।


20वीं किश्त कब आएगी?

19वीं किश्त फरवरी 2025 में आ चुकी है, इस हिसाब से 20वीं किश्त जून 2025 में आने की संभावना है। हालांकि, सटीक तारीख और लोकेशन का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सरकार की ओर से जैसे ही कोई जानकारी आती है, वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

किसे मिलेगा फायदा?

पीएम किसान की 20वीं किश्त पाने के लिए कुछ नियम है।

भारतीय नागरिक होना चाहिए।

आपके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।

आप छोटे या सीमांत किसान हों।

आप इनकम टैक्स न भरते हों।

आपकी पेंशन 10,000 रुपये मंथली से कम हो।

ई-केवाईसी है जरूरी

PM Kisan की वेबसाइट पर साफ लिखा है कि e-KYC is MANDATORY यानी किश्त पाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। ई-केवाईसी दो तरीकों से की जा सकती है।

OTP आधारित eKYC – पीएम किसान पोर्टल पर

बायोमेट्रिक आधारित eKYC – अपने नजदीकी CSC सेंटर पर

कैसे चेक करें लाभार्थी स्टेटस?

वेबसाइट पर जाएं – https://pmkisan.gov.in

Know Your Status पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालें।

Get Data पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर आपको स्टेटस दिखाई देगा।

नाम लिस्ट में है या नहीं, ऐसे करें पता

वेबसाइट खोलें – https://pmkisan.gov.in

Beneficiary List पर क्लिक करें।

राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।

Get Report पर क्लिक करें।

लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी

कैसे करें नया रजिस्ट्रेशन?

वेबसाइट खोलें

New Farmer Registration पर क्लिक करें।

आधार नंबर और कैप्चा डालें।

जानकारी भरें, Yes पर क्लिक करें।

फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट लें।

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर

155261 या 011-24300606

जो किसान अब तक ई-केवाईसी नहीं करवा पाए हैं, वे जल्दी से करवा लें, ताकि 20वीं किश्त का लाभ मिल सके।

फ्लाइट कैंसिल, फ्लड या ट्रिप कैंसिल होना? ट्रैवल इंश्योरेंस में क्या-क्या होता है कवर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।