Get App

PM Kisan: क्या आपको भी अभी तक नहीं मिली पीएम किसान की किश्त, इस तरीके से करें शिकायत, मिल जाएंगे पैसे

PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 16वीं किश्त किसानों के बैंक अकाउंट में आ चुकी है। प्रात्र किसानों के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। सरकार ने डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के माध्यम से 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का पेमेंट किया..

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2024 पर 6:57 PM
PM Kisan: क्या आपको भी अभी तक नहीं मिली पीएम किसान की किश्त, इस तरीके से करें शिकायत, मिल जाएंगे पैसे
PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 16वीं किश्त किसानों के बैंक अकाउंट में आ चुकी है।

PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 16वीं किश्त किसानों के बैंक अकाउंट में आ चुकी है। प्रात्र किसानों के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। सरकार ने डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के माध्यम से 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का पेमेंट किया है। प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) देश के सभी भूमिधारक किसानों के परिवारों को कृषि और उससे जुड़े कामों के लिए ये पैसा देती है। पीएम किसान के तहत पैसे ट्रांसफर करने का काम केंद्र सरकार करती है। क्या आपको भी पीएम किसान की किश्त नहीं मिली है।

नहीं मिली पीएम किसान किश्त?

अगर आप उन किसानों में से हैं जिन्हें अभी तक 2,000 रुपये नहीं मिले हैं तो आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लाभार्थी किसान जिनका नाम संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने दिया है उन्हें पैसा मिलेगा। यदि उन्हें किसी भी कारण से उस 4 महीने के पीरियड के दौरान पेमेंट नहीं किया गया है तो वह इसकी शिकायत कर सकते हैं। बशर्ते, उनका नाम किसी कारण से हटाया न गया हो। अगर नाम है तो वह शिकायत कर पैसा पा सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि किसी पात्र किसान का नाम दिसंबर 2022 - मार्च 2023 के पीरियड के दौरान पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड किया गया है, तो वह दिसंबर 2022 - मार्च 2023 के पीरियड से किश्त पाने का हकदार है। साथ ही सभी बाद की किश्तें उन्हें दी जाएगी।

पीएम किसान योजना के लिए ऐसे कर सकते हैं शिकायत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें