PM-KISAN 18th Installment Date 2024: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 18वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह किश्त अक्टूबर 2024 में जारी की जा सकती है। इससे पहले 17वीं किश्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2024 में जारी की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने 18 जून 2024 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 17वीं किश्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का पैसा जारी किया था। 16वीं किश्त इस साल फरवरी में जारी की गई थी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, यानी सालाना 6,000 रुपये। यह राशि तीन किश्तों में दी जाती है — अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर, और दिसंबर-मार्च। यह फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। यह योजना 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने घोषित की गई थी और बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे लॉन्च किया गया। यह अब दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना बन चुकी है।
किश्त के लिए e-KYC आवश्यक
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होती है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार PMKISAN में पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। OTP-आधारित eKYC PMKISAN पोर्टल पर उपलब्ध है, या बायोमेट्रिक eKYC के लिए निकटतम CSC केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है।
लाभार्थी चेक करें अपना स्टेटस
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
'Know Your Status' टैब पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण नंबर, कैप्चा कोड भरें और 'Get Data' विकल्प चुनें।
लाभार्थी लिस्ट में नाम देखें:
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
'Beneficiary list' टैब पर क्लिक करें।
राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक, और गांव का चयन करें।
'Get report' पर क्लिक करें।
इसके बाद लाभार्थी सूची दिखाई देगी। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 और 011-24300606 पर संपर्क करें।
PM किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें:
'New Farmer Registration' पर क्लिक करें और आधार नंबर दर्ज करें।
PM-Kisan आवेदन फॉर्म 2024 में मांगी गई जानकारी भरें, इसे सहेजें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें। इस योजना से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।